गिरिडीह: माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार गिरिडीह जिले में 90 दिवसीय जागरूकता सह आउटरीच अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन और सचिव श्रीमती सोनम बिश्नोई के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है।
आज, 29 दिसंबर 2024 को, गिरिडीह प्रखंड सहित जिले के सभी प्रखंडों के विधिक सहायता केंद्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सुदूरवर्ती और अत्यंत पिछड़े क्षेत्रों में जाकर स्थानीय लोगों को विधिक सेवा प्राधिकार की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी गई।
जरूरतमंदों को मिल रही है नि:शुल्क विधिक सहायता
कार्यक्रम के दौरान लोगों को मुफ्त विधिक सहायता, नि:शुल्क अधिवक्ता की उपलब्धता, मध्यस्थता सेवाओं, और पीड़ित अनुदान योजना की जानकारी दी गई। इसके अलावा, डोर-टू-डोर अभियान के तहत बरवाडीह, बनियाडीह, हेमरोडीह, करीहारी, माणिकवाद, फिटकोरिया, मोतीलेदा समेत अन्य पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पीएलबी की अहम भूमिका
इस अभियान को सफल बनाने में पीएलबी दिलीप कुमार, अशोक कुमार वर्मा, कामेश्वर कुमार, शालिनी प्रिया, सुनिल कुमार, संतोष कुमार, अनिल कुमार और अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार का यह प्रयास जिले के लोगों को न्याय तक पहुंचाने और विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।