सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बच्चों ने देखी ‘हनुमान अंश’ फिल्म, गूंजा जय श्री राम का जयघोष

Pintu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में गुरुवार को शिशु वाटिका प्रमुख कल्पना दीदी के निर्देशन में विशेष चलचित्र दर्शन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिशु वाटिका के अरुण से प्रभात वर्ग तक के करीब 160 बच्चों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान बच्चों को ‘डिवाइन डिटूर’ पुस्तक पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ दिखाई गई। कार्यक्रम का मुख्य विषय “आस्था से बड़ी कोई शक्ति नहीं” रखा गया। शिक्षिकाओं के सहयोग से विद्यालय के कक्ष को सिनेमा हॉल की तरह सजाया गया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

फिल्म में जैसे ही बजरंगबली से जुड़े दृश्य सामने आए, बच्चों ने उत्साह के साथ “जय श्री राम” के नारे लगाए। फिल्म के माध्यम से बच्चों को सच्ची भक्ति, दृढ़ संकल्प और संस्कारों का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कमल ने आयोजन के लिए शिशु वाटिका प्रमुख कल्पना दीदी सहित प्रिया बिशाखा, बेबी सरकार, अनीता मिश्रा, गायत्री विश्वकर्मा, मोटूसी दान और सीमा शंघाई समेत सभी शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page