गांधी-शास्त्री जयंती पर समाहरणालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, अधिकारियों ने किया माल्यार्पण

Pintu Kumar
1 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गिरिडीह समाहरणालय परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, अनुशासन एवं जनसेवा के आदर्शों को स्मरण किया। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को भी याद किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से दोनों महान विभूतियों के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। साथ ही जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता, सामाजिक समरसता तथा स्वच्छ एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *