छात्रों के साथ मारपीट के विरोध में ABVP द्वारा पुतला दहन कार्यक्रम आज, जनता जागरुकता संघ निकालेगा आक्रोश मार्च…

Pintu Kumar
1 Min Read
Share This News

गिरिडीह: झंडा मैदान में कल छात्रों के साथ कथित मारपीट और पुतला दहन कार्यक्रम को रोके जाने के मामले को लेकर गिरिडीह में राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

WhatsApp Channel Join Now

घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), गिरिडीह की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का पुतला दहन करने की घोषणा की गई है।

वहीं, इसी मामले को लेकर जनता जागरुकता संघ के द्वारा भी आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। आक्रोश मार्च शाम 4 बजे झंडा मैदान से शुरू होगा।

आयोजकों का कहना है कि छात्रों के साथ हुई कथित मारपीट और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने से रोके जाने के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। संगठन ने अधिक से अधिक लोगों और छात्रों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

इधर, कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से भी निगरानी रखी जायेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page