महिला उद्यमिता को मिला नया मंच, ‘HOPE TO SHINE – Festive Exhibition’ का भव्य आयोजन

त्योहारों की रौनक, हुनर का मेला: गिरिडीह में महिला उद्यमियों का जलवा...

Pintu Kumar
3 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को “HOPE TO SHINE – Festive Exhibition” का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में स्थानीय महिला उद्यमियों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों और राज्यों से पहुंचीं महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

प्रदर्शनी में पंजाब, हरियाणा, लुधियाना, जयपुर, रांची, दिल्ली, कोलकाता और धनबाद सहित विभिन्न स्थानों से आईं महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों और हुनर का प्रदर्शन किया। आयोजन के माध्यम से महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ नेटवर्किंग और व्यवसाय को आगे बढ़ाने का अवसर मिला।

कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने किया। वहीं, कैंब्रिज स्कूल के डायरेक्टर बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर मौजूद रहे। अतिथियों ने महिला उद्यमियों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को व्यवसाय और बाजार से जोड़ने वाली ऐसी पहल आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर PDC पूनम सहाय ने महिला सशक्तिकरण और महिला उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही मंच, अवसर और प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने लोगों से महिला उद्यमियों द्वारा तैयार उत्पादों को प्राथमिकता देने और उनके व्यवसाय को सहयोग देने की अपील की।

प्रदर्शनी के दौरान महिला उद्यमियों द्वारा तैयार विभिन्न उत्पादों की बिक्री भी की गई। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के हुनर को पहचान दिलाना, उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना रहा।

 

 

स्वास्थ्य जांच की भी रही सुविधा

कार्यक्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इसमें ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और फुल बॉडी हेल्थ चेकअप जैसी सेवाएं शामिल रहीं। इस पहल के माध्यम से कार्यक्रम को महिला सशक्तिकरण के साथ स्वास्थ्य जागरूकता से भी जोड़ा गया।

आयोजकों ने कहा कि “HOPE TO SHINE” केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि महिलाओं के सपनों, हुनर और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने की सकारात्मक पहल है। स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर की महिला उद्यमियों को एक मंच पर लाकर उनके बीच नेटवर्किंग और सहयोग की संभावनाओं को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और महिला उद्यमियों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उत्पादों की सराहना की। “Support Women Entrepreneurs – Support Self-Reliance” के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

आयोजन को सफल बनाने में राखी झुनझुनवाला, सचिव संगीता सिन्हा, उपाध्यक्ष रश्मि आनंद, ट्रेजरर रश्मि गुप्ता, एडिटर शमा परवीन, IPP कविता राजगढ़िया, PP सुमन गौरी सरिया, PP शबाना रब्बानी, CGR सोनाली, सर्वे सदस्य सुधा श्रीवास्तव, तनूजा भूषण सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *