SIR  के विरोध में इंडिया गठबंधन 6 अक्टूबर को निकालेगा विशाल प्रतिवाद मार्च, संयुक्त प्रेस वार्ता में बनाई रणनीति

सड़कों पर उतरेगा विपक्ष: 6 अक्टूबर को गिरिडीह में गूंजेगा प्रतिवाद का नारा...

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

इंडिया गठबंधन से जुड़े घटक दलों ने 6 अक्टूबर को गिरिडीह शहर में एक विशाल प्रतिवाद मार्च निकालने का ऐलान किया है। इस विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा और रणनीति साझा करने के लिए गठबंधन के प्रमुख नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की।

गांधी चौक पर समाप्त होगा मार्च

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि ‘सेव डेमोक्रेसी’ (लोकतंत्र बचाओ) अभियान के तहत इस मार्च और प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। 6 अक्टूबर को यह प्रतिवाद मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरेगा और अंत में गांधी चौक पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष समाप्त होगा।

  विपक्षी दलों ने उठाए सवाल

नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया और आयोग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। विपक्षी दलों का आरोप है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है। नेताओं ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र की रक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है

नेताओं ने बताया कि इस प्रतिवाद मार्च में कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सहित इंडिया गठबंधन के सभी दलों के शीर्ष नेता व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता अजय सिन्हा, सतीश केडिया, राजद और झामुमो के स्थानीय नेताओं के साथ-साथ गठबंधन के कई प्रमुख पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने शहरवासियों से इस लोकतांत्रिक मार्च को सफल बनाने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *