त्योहारों पर भी वार्ड 06 में पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्या बरकरार, पार्षद संजीव कुमार ने जताई नाराजगी

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान भी गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 06 में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। नियमित जलापूर्ति नहीं होने, साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट खराब रहने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। समस्याओं से परेशान कई महिला और पुरुषों ने वार्ड पार्षद संजीव कुमार के आवास पर पहुंचकर अपनी शिकायतें रखीं।

इस दौरान आशा देवी, सरिता देवी, रानी देवी, पुतुल देवी, रीना देवी, अश्वनी कुमार, अमित सिंह और चंदन कुमार समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मौके पर वार्ड पार्षद संजीव कुमार ने कहा कि त्योहारों के समय भी लोगों को पानी, सफाई और रोशनी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है। यह नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने कहा कि निगम नियमित रूप से होल्डिंग टैक्स और अन्य करों की वसूली करता है, लेकिन नागरिकों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में लापरवाही बरती जा रही है।

उन्होंने नगर निगम प्रशासन से वार्ड में नियमित जलापूर्ति बहाल करने, विशेष सफाई अभियान चलाने और खराब स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक कराने की मांग की।

संजीव कुमार ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय जनता के साथ नगर निगम कार्यालय में तालाबंदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता को बुनियादी सुविधाएं दिलाने के लिए अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। त्योहारों के मौके पर भी लोगों को पानी और सफाई के लिए परेशान होना पड़े, यह किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *