शिक्षा से राजनीति तक: प्रसिद्ध शिक्षाविद अवध ओझा का राजनीति में कदम, AAP के साथ नई शुरुआत…..

Abhimanyu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: UPSC के मशहूर शिक्षक और देशभर में अपने प्रेरक व्याख्यानों के लिए प्रसिद्ध अवध ओझा ने आज राजनीति में अपने सफर की शुरुआत की। उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थामकर राजनीति में कदम रखा। यह घोषणा आज पार्टी के मुख्यालय में हुई, जहां AAP संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया समेत अन्य दिग्गज नेता मौजूद थे।

दिल्ली चुनाव में उतर सकते हैं मैदान में..

अवध ओझा के इस निर्णय ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। यह कदम ऐसे समय में आया है जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि AAP पार्टी अवध ओझा को अपने टिकट पर चुनाव लड़वा सकती है। हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

ओझा के राजनीति में कदम रखने के मायने

शिक्षा क्षेत्र में बड़े नाम और लाखों छात्रों के प्रेरणास्रोत रहे अवध ओझा का राजनीति में आना, खासकर आम आदमी पार्टी के साथ, एक बड़ा कदम माना जा रहा है। वे अब तक शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की बात करते रहे हैं। राजनीति में आकर वे इसे धरातल पर लाने की कितनी कोशिश कर सकते हैं वो अब आने वाला समय बताएगा।

दिल्ली में चुनावी माहौल गरमाया..

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी ने अवध ओझा को शामिल कर एक मजबूत दांव खेला है। ओझा की लोकप्रियता और छात्रों में उनकी पकड़ को देखते हुए AAP को इससे लाभ मिलने की संभावना है।

इस घटनाक्रम के साथ, यह देखना रोचक होगा कि आम आदमी पार्टी के साथ अवध ओझा का राजनीतिक सफर किस तरह आगे बढ़ता है और वे दिल्ली चुनाव में किस भूमिका में नजर आते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page