अभाविप गिरिडीह नगर द्वारा महिला दिवस पर आर.के महिला कॉलेज में स्वास्थ्य एवं रक्त जांच शिविर का किया आयोजन…

Pintu Kumar
2 Min Read
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, सेवार्थ विद्यार्थी गिरिडीह नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को श्री रामकृष्ण महिला महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं रक्त समूह परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मधुश्री सान्याल ने विद्या की देवी माँ सरस्वती और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मधुश्री सान्याल ने बताया कि अभाविप द्वारा आयोजित इस नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।

IMG 20250308 WA0022

इस अवसर पर अभाविप गिरिडीह जिला संयोजक उज्जवल तिवारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद न केवल शैक्षिक एवं राष्ट्रवादी गतिविधियों में सक्रिय है, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि संगठन रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण अभियान, स्वच्छता अभियान, शिक्षा सहायता कार्यक्रम जैसी विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज सेवा से जोड़ने का कार्य करता है। इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में निःस्वार्थ सेवा, संवेदनशीलता, नेतृत्व एवं सहयोग की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम के बाद देवरी प्रखंड की एक जरूरतमंद महिला के लिए अभाविप कार्यकर्ताओं ने रक्तदान भी किया। इस दौरान आशीष सिंह, नीरज चौधरी, अनीश रॉय, काजल कुमारी, सुधा कुमारी, दीपा कुमारी, माही सिंहा, अनीता कुमारी, संध्या मिश्रा, अंजली कुमारी, सचिन शर्मा, आदित्य कुमारी, सानिया परवीन, फातिमा परवीन, प्रियंका, राधिका सहित कई कार्यकर्ता एवं छात्राएं मौजूद थीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page