गिरिडीह पुलिस की साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार…

"फर्जी APK से ठगी का नेटवर्क ध्वस्त, गिरिडीह पुलिस की साइबर अपराध पर बड़ी चोट"

Abhimanyu Kumar
3 Min Read
Highlights
  • गिरिडीह पुलिस ने चार साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
  • आरोपियों से पांच मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड जब्त
  • दो जगहों पर एक साथ हुई छापेमारी – बुधुडीह बाजार और झिंझरी मोहल्ला
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह: जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गिरिडीह पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बुधुडीह बाजार और शहर के झिंझरी मोहल्ला में छापेमारी कर पुलिस ने चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बीच आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा फिर से मजबूत किया है।

Advertisement

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0001

IMG-20250603-WA0000

IMG-20250603-WA0000

IMG-20250603-WA0003

IMG-20250603-WA0003

IMG-20250603-WA0002

IMG-20250603-WA0002

मामले की पुष्टि करते हुए साइबर डीएसपी आबिद खान ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से साइबर ठगी की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर दो स्थानों पर छापेमारी की गई, जहां से दीपक मंडल (22), छोटे मंडल (30), श्रवण राय (21) और मोहित मंडल (19) को गिरफ्तार किया गया।

चारों आरोपी गिरिडीह जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से पांच मोबाइल फोन और छह सिम कार्ड बरामद किए हैं। पूछताछ में इन लोगों ने स्वीकार किया कि वे फर्जी APK फाइल्स भेजकर केवाईसी अपडेट, आधार कार्ड अपडेट, कूरियर सर्विस और दिल्ली जल बोर्ड जैसे नामों का इस्तेमाल कर लोगों को ठगते थे।

खास बात यह रही कि गिरफ्तार छोटू मंडल पर पहले से ही देवघर साइबर थाना में केस दर्ज है और उसके खिलाफ तेलंगाना-हैदराबाद में साइबर ठगी के 65 से अधिक मामले लंबित हैं। वहीं दीपक मंडल और श्रवण राय पर भी अलग-अलग थानों में पहले से केस दर्ज हैं।

साइबर डीएसपी ने कहा कि गिरिडीह पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों पर नजर रखे हुए है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध लिंक या मोबाइल एप्लीकेशन पर क्लिक न करें और कोई भी निजी जानकारी साझा करने से बचें।

फिलहाल चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से न सिर्फ साइबर ठगों में हड़कंप मचा है, बल्कि पुलिस की सक्रियता से आम लोगों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page