मायके में मिली महिला की लाश, पति पर दहेज हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी…

दहेज प्रताड़ना के शिकार बनी बैरिया (देवरी की बेटी) कुआं से मिले डेड बॉडी,पिता का आरोप दहेज की मांग की जा रही थी...

Abhimanyu Kumar
3 Min Read
Highlights
  • मायके में मिली महिला की लाश, पति पर दहेज हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
  • रात में अचानक हुई गायब – बच्चा रोया तो परिजनों को जानकारी मिली, तलाश के बाद शव मिला।
  • पति फरार – घटना के बाद से पति मंजूर अंसारी लापता। 🔹 दहेज हत्या का आरोप – पिता ने लगाया ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या का आरोप।
  • मायके में हुई मौत – मुहर्रम के मौके पर पति संग मायके आई थी महिला।
Share This News
WhatsApp Channel Join Now

गिरिडीह | देवरी (हीरोडीह)।

जिले के देवरी प्रखंड अंतर्गत हीरोडीह थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में सोमवार रात एक संदिग्ध घटना में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 35 वर्षीय शहनाज खातून के रूप में हुई है, जिसका शव मंगलवार सुबह घर के समीप एक कुएं से बरामद किया गया।

शहनाज खातून मूल रूप से बैरिया गांव निवासी अकबर अंसारी की बेटी थी और वह बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के गगनपुर गांव में विवाहित थी। बताया गया कि वह शनिवार को मुहर्रम के मौके पर अपने पति मंजूर अंसारी के साथ मायके आई थी।

%E0%A4%9C%E0%A4%BC%E0%A5%80. %E0%A4%8F%E0%A4%AE. D 20250702 200228 0000

परिजनों के अनुसार, सोमवार रात शहनाज का छोटा बच्चा रोने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर उसके नाना की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि शहनाज कमरे में मौजूद नहीं थी। घरवालों ने आनन-फानन में खोजबीन शुरू की, लेकिन काफी देर तक कुछ पता नहीं चला। इसके बाद हीरोडीह थाना को सूचना दी गई।

मंगलवार सुबह गांव के ही एक कुएं में शहनाज का शव पाया गया। घटना के बाद से उसका पति मंजूर अंसारी फरार है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतका के पिता अकबर अंसारी ने अपने दामाद मंजूर अंसारी और उसके परिजनों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विवाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे, यहां तक कि किसी दूसरी शादी में मिलने वाले दहेज की भी मांग की जा रही थी।

परिजनों का दावा है कि मंजूर अंसारी का किसी अन्य महिला से प्रेम संबंध था और वह अपनी आय उसी पर खर्च करता था। शहनाज को न तो पर्याप्त कपड़े देता था और न ही ठीक से देखभाल करता था, बल्कि मायके से बार-बार पैसे मंगवाने का दबाव डालता था।

परिवार ने पहले भी थाने में शिकायत दी थी और पंचायत के माध्यम से मामला सुलझाने की कोशिश की गई थी, जिसमें यह तय हुआ था कि समयानुसार दहेज दिया जा चुका है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page