मोरहाबादी मैं सहायक पुलिसकर्मियों से मिलने पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास


आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास रांची के मोरहाबादी मैदान सहायक पुलिसकर्मियों से मिलने पहुँचे। पूर्व मुख्यमंत्री ने बतया की सहायक पुलिसकर्मियों को आंदोलन करते चार दिन हो गये हैं, लेकिन अब तक न तो कोई मंत्री न ही अधिकारी इनकी समस्या सुनने आया है। उलटे इनपर FIR की जा रही है, इनकी परिवारवालों को डराया-धमकाया जा रहा है। लोकतंत्र में इस प्रकार का दमन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जिस पार्टी ने आंदोलनकारी का चोला पहनकर भाजपा सरकार की बदनामी कर सत्ता हासिल की। वही आज मुंह छिपाये घुम रही है। इन सहायक पुलिसकर्मियों के दर्द को दरकिनार कर अपनी जिम्मेवारी से भाग रही है। ये तपती धुप व कोरोना के बीच अपने घर से दूर छोटे-छोटे बच्चों को लेकर आंदोलन करने को बाध्य हैं। राज्य सरकार एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाकर सहायक पुलिसकर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करे। जब तक प्रक्रिया चलती है, तब तक इनका अनुबंध विस्तार करे। इनकी मांगे नहीं मानी गयी तो भाजपा आंदोलन करेगी। इनकी जायज मांगों के लिए मैं भी इनके साथ एक दिन का सांकेतिक आंदोलन करूंगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page