सरिया के सहदेव महतो की गुजरात में मौत


 

गिरिडीह: रोजीरोटी कमाने जाने वाले झारखंड के युवकों की मौत होने का सिलसिला जारी हैं।गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिरवां पंचायत के कनाडीह निवासी झमन महतो के 40 वर्षीय पुत्र सहदेव महतो शनिचर सुबह को गुजरात के अस्पताल में मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार 

                       ADVERTISEMENT

सहदेव महतो को काम के दौरान शुक्रवार शाम अचानक पेट में दर्द होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहाँ उसकी शनिवार सुबह को मौत हो गयी।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।सहदेव महतो रिलायंस कंपनी में काम  करता था।वह अपने पीछे पत्नी सोहदरी देवी,पुत्री दुलारी कुमारी(18) व पुत्र संजय कुमार (15) को छोड़ गया।वहीं इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि झारखंड के नौजवानों की मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है।इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है।सरकार मजदूर हित में कुछ पहल नहीं कर पा रही है और मजदूरों का पलायन तेजी से हो रहा है।गुजरात से पैतृक गांव शव लाने के लिए हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page