उपायुक्त द्वारा सभी धार्मिक स्थलों व पूजा स्थलों पर कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु जारी किया गया गाईडलाईन .


उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी द्वारा पत्र प्रेषित कर जानकारी दी गई कि धार्मिक जगहों व पूजा स्थलों पर कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम हेतु कोविड-19 एवं दशहरा-2020 को लेकर मुख्य सचिव, झारखण्ड, रांची का महत्वपूर्ण निदेश इस प्रकार हैः-

👉 कंटेन्मेंट जोन के अंतर्गत धार्मिक जगह/पूजा स्थल बंद रहेंगे। सिर्फ कंटेन्मेंट जोन के बाहर ही धार्मिक स्थल/पूजा स्थल खुले रहेंगे।

👉 धार्मिक जगहो/पूजा स्थलों में दो लोगों के बीच कम से कम छह फीट की दूरी रखना आवश्यक होगा। एक बार में अधिकमत 50 लोगों को ही रहने की अनुमति होगी। 

                        ADVERTISEMENT


👉 धार्मिक जगहों/पूजा स्थलों में किसी को भी न्यूनतम 6 फीट की दूरी रखने का अनुपालन करना होगा।

👉 भक्तगण बडी संख्या में धार्मिक स्थलों/पूजा स्थलों पर एकत्रित नहीं हो सकेंगे।

👉 आगंतुकों के बीच सामजिक दूरी का पालन करना आवश्यक होगा। सामजिक दूरी का पालन कराने के लिए धार्मिक स्थलों/पूजा स्थलों पर मार्किंग कराने की व्यवस्था करानी होगी।

👉 किसी भी परिस्थिति में धार्मिक स्थल/पूजा स्थल में भीड़ एकत्रित नहीं होगा। धार्मिक स्थल एवं पूजा स्थल के प्रबंधकों के द्वारा किसी दिन या सभी दिनों में भीड़ एकत्रित किया जाता है तो वो अपने अनुमंडल पदाधिकारी को इस संबंध में पूर्व में ही सूचित करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा भीड़ के नियंत्रण हेतु दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। जब तक भीड़ के नियंत्रण की व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण नहीं हो जाता तब तक धार्मिक स्थल/पूजा स्थल को बंद रखा जाएगा। 

👉 अत्यधिक भीड़ उमड़ने की स्थिति में जिला दण्डाधिकारी द्वारा ऑनलाइन एंट्री पास की व्यवस्था करायी जायेगी।

👉सिर्फ उन्हीं को प्रवेश की अनुमति होगी जो फेस कवर/मास्क पहन कर आयेंगे।

👉 धार्मिक जगहों/पूजा स्थलों में हर समय मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

👉 पुजारी/पादरी/मौलवीयों को मंत्रोच्चार/प्रार्थना/भजन आदि अनुष्ठान के समय मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

👉 मूर्तियों/प्रतिमाओं/पवित्र ग्रंथों/घंटियों को छूने की मनाही होगी।

👉 सामूहिक गान या जगराता पर भी रोक रहेगी।

👉 प्रसाद/भोग का वितरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

👉 भक्तों के उपर पवित्र जल या किसी प्रकार का छिड़काव नहीं किया जायेगा।

👉 धार्मिक स्थल पर काॅमन मैट प्रतिबंधित रहेगा। भक्तजनों को अपना मैट खुद लाना होगा और वापस घर ले जाना होगा।

👉 पुजारी/पादरी और भक्तजनों की बीच किसी भी प्रकार का शारीरिक संपर्क नहीं होगा।

👉 एक दूसरे को बधाई देते समय सभी शारीरिक दूरी का आवश्यक रूप से पालन किया जायेगा।

👉 प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग व हैंड सैनेटाइजिंग की व्यवस्था हो।

👉 सिर्फ असिम्टोमेटिक लक्षणों वाले लोगों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

👉 जूते या अन्य कोई फुटवियर अपने वाहनों में उतारकर रखना होगा। अगर बाहर रखना जरूरी हो तो उसे अलग-अलग जगह रखना होगा।

👉 पार्किंग स्थलों पर भीड़ नियंत्रण करने के लिए पूरी व्यवस्था करनी होगी। सामाजिक दूरी का पालन  करना होगा।

👉 प्रवेश द्वार व निकास द्वार अलग-अलग बनाया जायेगा।

👉 धार्मिक स्थलों/पूजा स्थलों पर सैनिटाइजिंग की पूरी व्यवस्था करनी होगी।

👉 फर्श को समयांतराल पर साफ करना होगा।

👉 फेस कवर/मास्क/ग्लव्स को अच्छी तरह से निपटाने हेतु डस्टबिन की व्यवस्था होगी।

👉 पार्किंग स्थानों पर भीड़-भाड़ नियंत्रण हेतु समुचित व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के साथ की जाएगी। 

👉 प्रसाद/भोग आदि का वितरण प्रतिबंधित रहेगा। सामुदायिक गायन/दल समूह में गाना बजाना प्रतिबंधित रहेगा। 

👉 किसी प्रकार का मेले या  जुलुस का आयोजन नहीं किया जायेगा।

👉 किसी भी व्यक्ति के द्वारा गाईडलाईन के उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत धारा 51 व 60 के अंतर्गत धारा 188 व अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी। 

#जिला_प्रशासन_गिरिडीह।

====================


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page