चीन से तनातनी के बीच लद्दाख समेत सात राज्यों में 44 पुलों का रक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन


 

भारत और चीन में सीमा पर जारी तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा बनाए गए 44 पुलों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन किया। देश की सीमाओं को सुरक्षित करने की दिशा में यह एक काफी अहम है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बीआरओ द्वारा निर्मित इन 44 पुलों में से 10 जम्मू-कश्मीर, सात लद्दाख, दो हिमाचल प्रदेश, चार पंजाब, आठ उत्तराखंड, आठ अरुणाचल प्रदेश और चार सिक्किम में है। इसके अलावा उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के तवांग के लिए नेचिपु सुरंग की भी आधारशिला रखी।

                     ADVERTISEMENT


  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा, ‘आप हमारे उत्तरी और पूर्वी सीमाओं पर बनाई गई स्थिति से परिचित हैं। पहले पाकिस्तान और अब चीन। ऐसा लगता है कि एक मिशन के तहत सीमा विवाद बनाए गए हैं। इन देशों के साथ हमारी करीब 7000 किलोमीटर लंबी सीमा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरंदेश नेतृत्व के अंतर्गत, भारत इन संकटों का न केवल मजबूती से सामना कर रहा है, बल्कि इन सभी क्षेत्रों में बड़े और ऐतिहासिक बदलाव भी ला रहा है।’

राजनाथ ने कहा, ‘इन पुलों के निर्माण से हमारे पश्चिमी, उत्तरी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में सैन्य और नागरिक परिवहन की सुविधा बढ़ेगी। हमारे सशस्त्र बल के कर्मी उन इलाकों में बड़ी संख्या में तैनात हैं जहां साल भर परिवहन उपलब्ध नहीं रहता है। इन पुलों का निर्माण क्षेत्र में आम लोगों के साथ-साथ सेना के लिए भी फायेदमंद होगा।’


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page