जिस जनता ने नकारा भाजपा ने उसे ही बनाया प्रत्याशी :साहिल सहाय


 

  गिरिडीह : जिला यूथ कांग्रेस कमिटी कार्यकारी जिला मीडिया प्रभारी सह जमुआ विधानसभा अध्यक्ष साहिल सहाय ने बेरमो उप चुनाव जीतने का दावा करते हुए कहा कि यह सीट परंपरागत रूप से कांग्रेस की सीट रही है बेरमो की जनता आज से नहीं कई वर्षा से इस सीट पर कांग्रेस को जीत दिलाती रही हैं। राजेन्द्र बाबू ने बेरमो की जनता को सिर माथे पर नहीं 

                           Advertisement



बिठाया,बल्कि हमेशा अपने दिल के करीब रखा बेरमो की जनता ने भी राजेन्द्र बाबू को उनके मरते दम तक सिर माथे पर बिठा कर रखा। अब बेरमो के लोगों ने निर्णय ले लिया है कि राजेन्द्र बाबू के अधूरे सपने को पूरा लिए कांग्रेस प्रत्याशी उनके बड़े बेटे कुमार जयमंगल सिहं को जितायेंगे। साहिल सहाय  ने कहा कि भाजपा ने लगतार अपने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को बेरमो से व दलबदल करने वाले बाबूलाल मारंडी समेतअन्य बड़े नेताओं को चुनाव लड़ने का आग्रह क्या, किंतु हार के डर से कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हुआ। अंत में भाजपा ने इतना मशक्कत के बात जिसे जनता ने पाँच वषोँ के लिए के लिए नकार दिया था  उसे ही बेरमो व दुमका से प्रत्याशी बनाया है। यह भाजपा की दयनीय स्थिति को दशीँता हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page