रांची के रहने वाला अभिषेक कुमार साहू जो 26 वर्ष के थे, जो लद्धाख सिमा के पहाड़ी पर डयूटी कर रहे थे। इस दौरान शनिवार करीब 2 बजे वह पहाड की चोटी से फिसल गए और नीचे लगे बारूद सुरंग पर जा गिरे। इसके बाद साथी जवान हेलीकॉप्टर से मिलिट्री अस्पताल ले गए जहाँ इलाज के दौरान शाम 4 बजे उनकी मोत हो गई।
-विज्ञापन-
वहीं शानिवार को अफसरों ने अभिषेक के घर वालों को घटना की सारी जानकारी दी। जिसके बाद घर में मातम पसरा हुआ है। वे तीन भाई- बहन थे जिसमें अभिषेक सबसे छोटा था । उनके पिता इस दुनिया में नही है। जानकारी के अनुसार अभिषेक का पर्थिव शरीर सोमवार को रांची आ सकता है।
गिरीडीह न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से हम सभी ताजा खबरे और समाज से जुडे सभी पहलुओ को आपके सामने प्रस्तुत करने का प्रयत्न करते है। हमारी इस न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उददेश्य केवल आपको सच से अवगत कराना है।