झारखंड के 300 थानों में महिला हेल्‍प डेस्‍क बनेगा, तेज रफ्तार बाइक चलाने पर होगी कार्रवाई:-डीजीपी


 

झारखंड के 300 थानाें में 300 महिला हेल्प डेस्क बनेगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए यह निर्भया फंड से बनाया जाएगा। राज्‍य के डीजीपी एमवी राव ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि महिला या बच्ची से अपराध होने पर जो पुलिस अधिकारी मामले को दबाने, समझौता कराने की कोशिश करेंगे, उनपर भी कानून सम्मत कार्रवाई होगी और उन पर प्राथमिकी दर्ज होगी। उन्होंने यह भी बतया की अगर ऐसी घटना होती है तो एसपी स्वयं जाके गिरफ्तारी से लेकर सजा तक पूरी मोनिटरिंग एसपी की होगी, अगर किसी भी तरह की मामले में चूक होगी तो संबन्धित एसपी पर करवाई भी होगी।                                            

                                   ADVERTISMENT              

                    अगले माह एक नवंबर से पूरे राज्य में गांजा, हेरोइन ड्रग्स के खिलाफ अभियान तेज़ किया जाएगा। सड़क पर गुंडई, फायरिंग होगी तो डीएसपी को जवाब देना होगा। तेज़ रफ़्तार बाइक चलाने, साइलेंसर मॉडिफाई कर बाइक चलाने वालों की धर पकड़ तेज़ होगी, अभिभावक समझाएं नहीं तो जेल जाएंगे, गाड़ी जब्त होगी। प्रेस कांफ्रेंस में डीजीपी एमवी राव के साथ डीजी मुख्यालय अजय कुमार सिंह और आईजी आपरेशन साकेत कुमार सिंह भी उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page