झारखण्ड में खेल क्षेत्र में अनेक प्रतिभा और संभावनाएं हैं। उसमें सार्थक मदद प्रदान करना हमारा लक्ष्य और कर्तव्य है:- हेमंत सोरेन


 राज्य के 24 जिलों में जिला खेल पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र के साथ पोस्टिंग भी। मुख्यमंत्री Hemant Soren ने कहा खेल को आगे बढ़ाने की जिम्मेवारी अब नवनियुक्त पदाधिकारियों पर। आज का दिन ऐतिहासिक है। सरकार को भरोसा है कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेवारी 

                       ADVERTISEMENT


ईमानदारी और समर्पण के भाव से पूर्ण करेंगे। नई खेल नीति तैयार हो चुकी है। खेल नीति को मंत्रिपरिषद की बैठक में स्वीकृति हेतु रखा जायेगा। युवाओं को अपने हुनर को दिखाने का अवसर जल्द मिलेगा। कुछ बच्चे सीधी नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। पूर्व में सीधी नियुक्ति हुई थी। लेकिन इस दरमियान कई बच्चों ने अपना जौहर दिखाया है वे इससे छूट ना जाये। इसलिए सरकार ने एक माह का समय दिया है ताकि बच्चे अपना आवेदन दे सकें। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए खेल पोर्टल दुर्गा पूजा से पूर्व लांच करने की योजना बना रही है, जहां मौजूदा खिलाड़ी, प्रशिक्षक, रेफरी, सेवानिवृत्त खिलाड़ी अपना पूर्ण विवरण दर्ज करा सकेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page