मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शनिवार को मेडिका अस्पताल में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से मुलाकात करने पहुंचे


 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता शनिवार को मेडिका अस्पताल में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से मुलाकात करने पहुंचे। दोनों नेताओं ने महतो से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। 

                       ADVERTISEMENT



बता दें कि शिक्षा मंत्री 28 सितंबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें रिम्स के कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था। एक अक्टूबर को उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से शिक्षा मंत्री मेडिका में इलाजरत हैं।

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मेडिका में 10 दिन से जगरनाथ महतो इलाजरत हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार है, लेकिन रफ्तार कम है। डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। मंत्री को सांस लेने में तकलीफ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page