राहुल और प्रियंका की गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला :साहिल सहाय


 

जमुआ। जिला युवा कांग्रेस मीडिया कार्यकारी प्रभारी सह जमुआ विधानसभा अध्यक्ष साहिल सहाय ने कहा है कि देश के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला और गिरफ्तारी लोकतंत्र पर हमला है। देश और कांग्रेस का कार्यकता इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। 

                       ADVERTISEMENT



साहिल सहाय ने कहा एक तो दलित की बेटी के साथ अनाचार हुआ, ढाई बजे रात में अंतिम संस्कार किया गया तथ्यों और सभूतों को मिटाने का घृणित कार्य किया गया। उन्होंने  कहा हैं कि महिला अत्याचार का जीता जागता उदाहरण उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है विरोधी स्वरुप अगर राहुल गांधी और प्रियंका की उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड के पिडी़तों से मिलने जा रहे तो कौन गुनाह किया कौन सा कानून तोड़ा। प्रधानमंत्री के इशारे पर योगी आदित्यनाथ व्यवहार किया है। 

साहिल सहाय ने कहा हैं कि आजादी के संघर्ष से लेकर भारत के पुनर्निर्माण में संविधान और लोकतंत्र की स्थापना करने के लिए कांग्रेस के नेताओं ने आहुति दी, आज लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया गया है। राहुल गांधी के गिरेबान पर हाथ डालना यह कोई साधारण घटना नहीं हे। 

प्रधानमंत्री मे जरा सा भी नैतिकता हे तो योगी आदित्नाथ को वाल्मीकि समाज की एक महिला के अस्मिता लूटने एवं सबूतों को समाप्त करने के आरोप में बर्खास्त करें एसा नहीं हुवा तो कांग्रेस पार्टी पुरे देश में आंदोलन करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page