सड़क दुर्घटना में माँ-बेटा की मौत,तीन गम्भीर रूप से घायल


 

राँची।हजारीबाग जिले के बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड पेट्रोल पंप के समीप सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गया।इस हादसे में 50 वर्षीय स्मिता पासवान और उनके 26 वर्षीय बेटे सनोज पासवान पिता स्व. महाराज पासवान की मौत हो गई है।

                       ADVERTISEMENT


मिली जानकारी अनुसार स्मिता पासवान अपने परिवार के साथ औरंगाबाद से आसनसोल जा रही थी। इसी दौरान अहले सुबह 4 बजे यह भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। परिवार के तीन सदस्यों को इलाज के लिए राँची रेफर किया गया है।जिसमें दो की स्थिति गम्भीर बनी हुई है।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला।घटना अहले सुबह होने के कार लोगों की आवाजाही कम थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page