हम सुधरें तो शहर सुधरेगा:गिरिडीह व्यूज ने लोगों से डस्टबिन में ही कचड़ा डालने की अपील की इधर-उधर कचरा फेंकने से साफ की जगह गंदा हो रहा आपका शहर


 

गिरिडीह शहर को साफ करने के लिए नगर निगम के द्वारा कई स्थानों पर डस्टबिन लगाया गया है। लेकिन अव्यवस्थित तरीके से डस्टबिन हो जाने के कारण लोग कूड़ेदान में कचरा नहीं डालते हैं। इससे शहर में गंदगी बढ़ती है। इसके साथ कई बीमारियों का संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। गिरिडीह शहर के मधुबन भेजी के सामने , लाल कोठी रोड व अन्य चौक पर लोहे का डस्टबिन लगा हुआ है। लेकिन, शहर के कुछ हिस्सों को छोड़ कर डस्टबिन से प्रतिदिन कचरा नहीं उठाया जाता है। जिसके 

                       ADVERTISEMENT


कारण कूड़ेदान के इर्द-गिर्द ही कचरा जमा हो जाता है। जरा सा भी तेज हवा बहने पर कूड़ा फैल कर सड़कों पर आ जाता है। शहर के कई ऐसे चौक है, जिस पर डस्टबिन लगा हुआ है, उसका समुचित उपयोग नहीं हो पाता है। और   कचड़ा प्रतिदिन नहीं उठाया जाता है।

शहरवासियों को भी सफाई का रखना होगा ख्याल

अपने आरा शहर को साफ रखने में आम लोगों को भी आगे आना होगा। जब आप घर से कूड़ा फेंकने के लिए बाहर निकलते हैं तो कूड़ा डस्टबिन में ही डालें। इधर-उधर नही फेंके। इससे कूड़ेदान के आसपास साफ-सुथरा रहेगा। इससे लोग कूड़ेदान के नजदीक जाकर उसमें कूड़ा डालेंगे। अगल-बगल गंदा होने की वजह से लोग कूड़ेदान तक नहीं पहुंच पाते है। लोगों से अपील है कि शहर आपका है इसे स्वच्छ रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।.

कूड़ादान सही स्थान पर रखा गया है। लोग सड़क पर कचरा फेंक देते है। सड़क पर कचरा नहीं फेंकने को लेकर नगर निगम के वाहनों से शहर में प्रचार प्रसार किया जाएगा। ताकि लोग डस्टबिन में ही कचरा रख सकें। इससे शहर साफ रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page