रामगढ़ : अखिल भारतीय किसान सभा ने पुतला दहन किया


किसान मजदूर विरोधी है मोदी सरकार : महेंद्र पाठक

आने वाले दिनों में किसानों को गांव-गांव में गोलबंद होकर मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाना पड़ेगा

रामगढ़। जिला के दुल्मी बाजार में किसान समन्वय संघर्ष समिति के बैनर तले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन दुल्मी बाजार में हुई। जिसमें मुख्य रुप से अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव महेंद्र पाठक , जिला अध्यक्ष डॉक्टर बी एन ओहदार, अखिल भारतीय किसान महासभा के लाल चंद ठाकुर, प्रखंड संयोजक चितरंजन महतो उपस्थित थे। लोगों को संबोधित करते हुए महेंद्र पाठक ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी कानून बनाकर अपनी असली चेहरा को उद्योगपतियों के पक्ष में प्रदर्शित किया है।कानून कब लागू होता है तो अपने ही खेत में किसान, मजदूर बनकर काम करेंगे। देश में जमाखोरी बढ़ेगा। समर्थन मूल्य नहीं रहने के कारण किसान हासीए पर जाएंगे।बिचौलिए बगैर डर भय के उत्पादित किसानों से सामान खरीदेंगे। जिस तरह से केन्द्र कि मोदी सरकार किसानों मजदूरों पर लगातार कहर ढा रही है। आने वाले दिनों में किसानों को गांव-गांव में गोलबंद होकर मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाना पड़ेगा।

कई लोग मौजूद थे

पुतला दहन कार्यक्रम में महेंद्र पाठक ,लाल चंद ठाकुर, डॉक्टर बी एन ओहदार, चितरंजन महतो, छोटू महतो, राजकिशोर बेदीया ,विनोद ठाकुर, लोकनाथ महतो ,पूर्व मुखिया प्रयाग महतो ,तिलेश्वर महतो ,अमरू महतो, रामेश्वर गंझु , कृष्णा, बलराम बेदीया सहित कई लोग मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page