झारखंड सरकार ने नदी, तालाबों में दी छठ महापर्व मनाने की अनुमति, सैनिटाइजर, मास्क जरूरी


आस्था का महापर्व छठ को लेकर जारी दिशा निर्देशों को सरकार ने बदलाव किया है। झारखंड सरकार द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ छठ महापर्व मनाने की अनुमति दे दी गई है। लेकिन नदी, तालाबों में मास्क, सैनिटाइजर जरूरी होगा। श्रद्धालु छठ घाट पर जा सकेंगे।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय है कि संभव हो तो घाट में छठ करने के बजाय घरों में ही छठ करें। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता राज्य के लोगों की सुरक्षा की सुरक्षा है। लोक आस्था का महापर्व कल नहाय-खाय से आरंभ हो जाएगा।

इसके साथ ही व्रतियों का नियम-निष्ठा आरंभ हो जाएगा। आचार-व्यवहार से लेकर रहन सहन तक अगले चार दिनों तक सात्विक रहेगा। 19 नवंबर की संध्या में खरना अनुष्ठान के साथ ही व्रतियों का निर्जला उपवास आरंभ हाे जाएगा। वहीं, 20 नवंबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 21 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिनी महापर्व छठ संपन्न हो जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page