दो सगे भाइयों की मौत,हत्या की आशंका


गिरिडीह:- धनवार थाना क्षेत्र के केंदुआ टोला के दो दिनों  से ला पता बच्चा का शव आज गुरुवार को 500 मीटर दूर  कुएं से बरामद किया गया। दोनों अपने सगे भाई थे। दोनों भाई की पहचान केंदुआ टोला के टेकलाल साव के पुत्र पवन साव (9) और पीयूष कुमार (7) के रूप में की गई। 

                                  विज्ञापन

बता दे कि बच्चे के पिता टेकलाल साव ने बताया कि मंगलवार दोपर बच्चों की माँ ने सौचालय साफ कर रही थी इसी क्रम में दोनों भइयों ने सोच की बात अपनी माँ से  कह के निकला था। इसके बाद दोनों बच्चें घर से निकलने के बाद वापस नहीं लोटे। घटना की जानकारी प्रशासन को दी गई थी सूचना मिलने पर बुधवार को गिरिडीह एसपी अमित रेणु, एसडीपीओ नवीन कुमार पीड़ित परिवार के घर पहुंचे थे। बता दे कि बुधवार को घर से कुछ दूरी पर एक बड़े कुएंं में मोटर चला कर पूरा पानी निकाला गया लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस-प्रशासन अपने टीम के साथ आसपास के सभी कुंआ, तलाब की जांच की लेकिन किसी प्रकार का सुराग नहीं मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। घटना से आक्रोशित लोगों ने सरिया-खोरीमहुआ के मुख्य मार्ग को केंदुआ के पास जाम कर दिया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page