4 दिन तक मनेगा छठ पर्व, आज नहाय-खाय के साथ छठ पर्व हुआ सुरु


 

Chhath Puja 2020: छठ पर्व 18 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा. छठी मइया को अर्घ्य देने के लिए भक्त 20 नवंबर की शाम पानी में उतरेंगे।चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है।

                                 –विज्ञापन

यह पर्व मुख्य रूप से झारखंड, बिहार व उत्तर प्रदेश  में मनाया जाता है, लेकिन मौजूदा समय में देशभर में यह मुख्य पर्व बन गया है। यह पर्व मानव और प्रकृति के बीच प्रेम का प्रतीक है। सूर्य को अर्घ्य और जल का विशेष महत्व है।

पर्व का पहला दिन

18 नवंबर को चतुर्थी के दिन नहाय-खाय मनाया जाएगा। यह पर्व का पहला दिन है।

19 को पंचमी के दिन खरना होगा, जिसमें लोग दिनभर व्रत रखेंगे। महिलाएं शाम को सात्विक आहार ग्रहण करेंगी। 20 तारीख को छठ (षष्ठी) पूजा होगी, जो मुख्य है। 21 को सप्तमी के दिन उगते सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page