अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रान्त अभ्यास वर्ग कार्यक्रम का हुआ समापन समारोह


 

गिरिडीह से चन्दन पाण्डेय की रिपोर्ट

गिरिडीह:-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रांत का तीन दिवसीय  अभ्यास वर्ग 11,12 तथा 13 दिसम्बर को  गिरिडीह स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में किया गया इस कार्यक्रम को विधिवत उद्घाटन अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री निवाश जी  के उपस्थित में हुवा था,

 उद्घाटन भाषण में श्री निवाश जी ने कहा था कि आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन हैं यह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है आज विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कॉलेज केंम्पस में स्टूडेंट्स आर्मी का कार्य कर रही है ।।                           अभ्यास वर्ग में विद्यार्थियों को तीन दिनों तक अलग अलग गठो में विभक्त कर विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया विद्यार्थी जीवन कैसा होना चाहिए विद्यार्थियों को देश के प्रति क्या भाव रखना चाहिए देश के युवाओं का समाज में बदलाव के लिए क्या भूमिका हो, इन सभी विषयों पर चर्चा हुवी 

 यह अभ्यास वर्ग में विद्यार्थियों को संगठन की विशेषता संगठन की कार्यपद्धति को बतलाया गया 

तथा संगठन को ओर कैसे आगे बढ़ाया जाए इस पर चर्चा की गई तथा विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण विद्यार्थियों को विद्यार्थी परिषद के अधिकारियों ने दिया

आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के समापन समारोप में   प्रांत के संगठन मंत्री श्री यागवल्यक्य शुक्ला जी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के जय से भारत की जय हो , हमारा कार्य हमारी भूमिका के बारे में विस्तर से बतलाते हुए कहा कि हम सभी युवाओं को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देना चाहिये,अपने राज्य के विकाश में अभिमन्यु के भाती कार्य करने को कहा गया। साथ ही साथ कार्यकर्तओं को कॉलेज कैम्पस में संगठन को किस प्रकार विस्तार करे उनके बारे में भी बतलाया गया।।

आयाम प्रमुख रोशन सिंह ने इस प्रदेश अभ्यास वर्ग के  व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं का परिच करवाया।।

  इस कार्यक्रम में प्रांत  के लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई अधिकारियों ने भाग लिया जिसमें राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री निवास जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन त्रिवेदी जी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री निखिल रंजन जी, राष्ट्रीय मंत्री विनीता इंदवार जी, प्रदेश अध्यक्ष नाथू गाड़ी जी, प्रदेश मंत्री राजीव रंजन देव जी, प्रदेश संगठन मंत्री श्री यागवल्यक्य शुक्ला जी, प्रदेश के सभी आयाम प्रमुख रोशन सिंह जी, प्रदेश सह मंत्री मनोज सोरेन जी, नवलेश सिंह जी, विश्वविद्यालय सह संयोजक कृष्णा त्रिवेदी जी, विभाग संयोजक दीपक साव जी, जिला संयोजक कुमार गोरभ जी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश कुमार  तथा गिरीडीह के पूर्व व वर्तमान लगभग दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page