आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी बेटे का हुआ नामकरण, दादा ने पोते का नाम रखा ‘पृथ्वी’


नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलांयस इंडस्ट्री के मालिक के लिए 2020 जाते-जाते और भी बेहद खास बन गया है। दरअसल अंबानी और नीता अंबानी के घर इन दिनों खुशियों का महौल है। 10 दिसंबर के अंबानी परिवार में नन्हे मेहमान ने दस्तक दी थी। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी दादा-दादी बन चुके हैं। अंबानी परिवार की बहू श्लोका ने बेटे को जन्म दिया था। वहीं अब मुकेश अंबानी के पोते का नामकरण हो गया है। 

अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी ने अपने बेटे का नाम ‘पृथ्वी आकाश अंबानी’ रखा है। इस नाम की आधिकारिक घोषणा अंबानी परिवार ने की। इस बयान में ये भी कहा गया है कि मुकेश अंबानी के बेटे का नाम आकाश है इस वजह से भी उन्होंने अपने पोते का नाम पृथ्वी रखा है। 

बता दें 9 मार्च साल 2019 को आकाश आंबानी और श्लोका मेहता ने बड़ी धूमधाम से शादी रचाई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page