गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 10-10 लाख के तीन इनामी नक्सली समेत 6 नक्सली हथियार सहित गिरफ्तार




गिरिडीह से अभिषेक कुमार के साथ चुलबुल पांडेय की रिपोर्ट 

गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 10-10 लाख के तीन इनामी नक्सली समेत 6 नक्सली हथियार सहित गिरफ्तार

गिरिडीह पुलिस जिले को नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए सदैव तत्पर हैं। इसी कड़ी में जिला बल एवं सीआरपीएफ को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। लोगों के द्वारा आज 3 इनामी नक्सलियों समेत 6 नक्सलियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी गिरिडीह एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी। दरअसल गिरिडीह जिला के पीरटांड़, मधुबन डूमरी क्षेत्रों में लगातार नक्सलि घूम रहा था। पीरटांड़ थाना अंतर्गत मंजीरा व बनासो जंगलो में नक्सली घूमने की सूचना गिरिडीह पुलिस अधीक्षक अमित रेनू को प्राप्त हुई। जिसके बाद जिला बल एवं सीआरपीएफ के संयुक्त टीम गठित कर उक्त इलाके पर पुलिस टीम द्वारा जंगलों में छापेमारी अभियान चलाई गई।

जिसमें 3 ईनाम नक्सली और 3 अन्य नक्सली को हथियार सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली में प्रशांत मांझी, प्रभा दी, सुधीर किस्कू, रंजीत टूडू, छोटूलाल हांसदा, उज्जवल मंझू शामिल है। इन लोगों के पास से पुलिस को एके 47 राइफल,195 गोली, दो रेग्यूलर कार्बाइन, चार मैगजीन तथा 72 जिंदा गोली बरामद किया गया। इसके अलावे नक्सली वर्दी, पर्चा, डायरी, एक सोनी कंपनी का रिकॉर्ड, दो चिप्स सहित सीआरपीएफ कैंप के विरोध में लिखा हुआ एक पेज का नारा, मोआवादी क्रियाकलाप संबंधित दो पत्र भी बरामद किया गया।

             बाईट:-अमित रेणु,गिरिडीह एसपी

 नक्सली प्रशांत मांझी, सुधीर किस्कू और प्रभा पर झारखंड सरकार द्वारा 10- 10 लाख तक इनाम घोषित किया गया था। इन्हें गिरफ्तार करने में दुमका पुलिस की भी यहां योगदान रहा। दुमका जिला से भी इन लोगों के द्वारा 16 राइफल, इलेक्ट्रिक सामान, गोली, दो मैगजीन आदि बरामद किए गए। इन नक्सलियों के द्वारा चुनाव कार्य में बाधा पहुंचाना, अब क्या करना, विस्फोट करना आईडी विस्फोट करना और अन्य आपराधिक कार्य करता था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page