जननायक कर्पूरी ठाकुर चौक पर प्रतिमा अनावरण,भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया


 

गिरिडीह से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट

गिरिडीह /पपरवाटांड़:- बुधवार को पपरवाटांड़ में जननायक कर्पूरी ठाकुर चौक का भूमिपूजन, शिलान्यास  गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कु. सोनू के द्वारा किया गया।विधायक सुदिव्य सोनू ने जननायक कर्पूरी ठाकुर चौक पर नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया।इस दौरान उन्होंने कहा  कि बिहार के मुख्यमंत्री रहे जननायक  कर्पूरी ठाकुर ने गरीबों और शोषित की सेवा में अपनी पूरी जिंदगी गुजार दी । कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय के योद्धा थे । उनकी प्रतिमा स्थापित करना गर्व की बात है । 

उन्होंने प्रतिमा स्थापित करने के साथ-साथ इसी स्थान पर पार्क बनाने की भी घोषणा की

कार्यक्रम में  कोडरमा सांसद प्रतिनिधि  दिनेश यादव,गाण्डेय के पूर्व विधायक  जय प्रकाश वर्मा , आम आदमी पार्टी गिरिडीह के जिला अध्यक्ष  कृष्ण मुरारी शर्मा , जिला परिषद उपाध्यक्ष  कामेश्वर पासवान,राष्ट्रीय नाई महासभा गिरिडीह के जिला अध्यक्ष  नन्दलाल शर्मा , जिला उपाध्यक्ष  रामाशंकर ठाकुर , जिला महामंत्री गणेश ठाकुर , नगर अध्यक्ष  रंजीत ठाकुर ,    मोहनलाल शर्मा , अशोक शर्मा , ज्ञान ज्योति , प्रदीप ठाकुर , हीरा देवी ,  प्रकाश शर्मा , किशोरी शर्मा , महेशलुंडी पंचायत के मुखिया हरगौरी साव , महेशलुंडी पंचायत समिति सदस्य दीप्ति कुमारी , संजय ठाकुर, पंचायत समिति राजेंद्र शर्मा  ,  , छोटेलाल ठाकुर , राजेश ठाकुर,  अनिल कुमार, बिट्टू ठाकुर, प्रवीण शर्मा , बासुदेव दास ,अर्जुन शर्मा, मनोज शर्मा, शीवनाथ साव ,राजू दास ,सुनील ठाकुर , दिलीप राम , राजकुमार साव , विशाल यादव , शीवशंकर मंडल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page