जिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न, आगामी 3 से 5 जनवरी तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन


गिरिडीह से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट

आज जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के आवासीय कार्यालय में गिरिडीह जिला के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार जिलेभर के सभी 34 मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण के निमित आवश्यक निर्णय लिये गये। जिसके तहत, सभी 34 मंडलों के नवगठित मंडल कमिटी एवं प्रभारियों को आगामी 03 जनवरी से 5 जनवरी तक 09(नौ) मुख्य बिंदुओं के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा जो निम्न प्रकार है –

1. भाजपा का इतिहास और विकास

2. विचार परिवार

3. भाजपा एवं हमारा दायित्व

4. भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा

5. व्यक्तित्व विकास

6. पिछले 6 सालों में हुए अन्त्योदयी प्रयास

7. आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा

8. सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग

9. हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका। 

           उपरोक्त विषयों का प्रशिक्षण शिविर सभी मंडलों में आयोजित होने सुनिश्चित है जिसमें भाजपा के सभी जिला पदाधिकारियों के साथ निवर्तमान सांसद व विधायक, वर्तमान सांसद व विधायक, जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षो की अहम भूमिका रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page