झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने दिया जिला मुख्यालय में धरना


 

गिरिडीह से चन्दन पाण्डेय की रिपोर्ट

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आज झारखंड अलग राज्य आंदोलन में शामिल लोगों ने गिरिडीह के झंडा मैदान में एक दिवसीय धरना दिया। धरना के बाद मोर्चा के नेताओं ने एक ज्ञापन उपायुक्त को सौंप कर राज्य सरकार से 14 सूत्री मांगों पर पहल करने की मांग की। मौके  मोर्चा के जिला प्रभारी राजकमल महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में कई लोगों ने अपने बलिदान दिए। जिन लोगों ने कड़े संघर्ष कर इस आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाया वैसे लोग आज भी सरकारी लाभ से वंचित हैं। अलग राज्य के समय सरकार की ओर से घोषणा किया गया था कि जो भी झारखंड आंदोलनकारी हैं उन्हें सरकार सम्मान के साथ – साथ उचित पावना मुहैया कराएगी। लेकिन अब तक कुछ भी नहीं मिला है। इसे देखते हुए आज 14 सूत्री मांग पत्र के माध्यम से राज्य सरकार से पहल की मांग की जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

बाइट – राजकमल महतो, जिला प्रभारी, गिरिडीह


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page