झारखंड के इतिहास में यह पहली सरकार है जिसकी एक वर्ष की नाक़ामियाँ ही इस सरकार की उपलब्धियाँ है – भाजपा


 



गिरिडीह से अभिषेक कुमार के साथ चुलबुल पांडेय की रिपोर्ट


झारखंड के इतिहास में यह पहली सरकार है जिसकी एक वर्ष की नाक़ामियाँ ही इस सरकार की उपलब्धियाँ है – भाजपा

गठबंधन की सरकार बने हुए एक साल बीत गए हैं। इस एक साल में सरकार की नाक़ामियाँ ही इनकी उपलब्धियाँ है। बीते एक सालों में राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को कोसने के बजाय जनहित में एक भी काम नहीं किया। समाज के सभी वर्गों को छला गया है। 

1. महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा 01 रुपये में जमीन निबंधन का जो कानून लाया गया था, जिससे राज्य की लाखों महिलायें लाभान्वित हुई थी, को मौजूदा सरकार ने बन्द कर दिया। 

2. किसान आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ 5000 रुपये मिलने वाली योजना जिसे पूर्व की भाजपा सरकार ने शुरू की थी को मौजूदा सरकार ने बन्द कर दिया। 

3. सत्ता में आने के पूर्व गठबंधन की सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओं से वादा किया था कि सरकार बनते ही पहले वर्ष में 500000 (पाँच लाख) युवाओं को रोजगार देंगे। एक साल बीतने तक पांच लाख तो बहुत दूर की बात है, पाँच हज़ार युवाओं को भी रोजगार नहीं मिल पाया। 

4. अनुबंधकर्मियों जैसे पारा शिक्षकों, सिपाहियों आदि से सेवा नियमित करने एवं वेतन वृद्धि का वादा किया था, जो पूरा करने के बजाय उनपर लाठी चलवाया।

5. बलात्कार, भ्रष्टाचार, हत्या, फिरौती, कालाबाज़ारी चरम पर है। 

6. पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में कई महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं भवनों का निर्माण करवाया। मौजूदा सरकार उन्हीं योजनाओं एवं भवनों का दुबारा शिलान्यास कर रहे हैं।

7. किसानों, आदिवासियों, बेरोजगार युवाओं, मजदूरों को धोखा दिया। 

8. राष्ट्रद्रोहियों को संरक्षण दिया जा रहा है।

             उपर्युक्त बातें भाजपा के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, जमुआ विधायक केदार हाज़रा, गांडेय के निवर्तमान विधायक जय प्रकाश वर्मा के साथ कई जिला पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता के दौरान मौजूदा सरकार के एक साल बीत जाने पर सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कहा। इस प्रेसवार्ता के दौरान सुभाषचंद्र सिन्हा, अशोक उपाध्याय, संजय कुमार सिंह, महेन्द्र वर्मा, सिकंदर हेम्ब्रम, नवीन कुमार सिन्हा, रजनी कौर, चुन्नू कांत, मनोज मौर्या, प्रकाश दास, सुरेंद्र लाल समेत दर्ज़नों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page