दुःखद:- सड़क हादसे में बाइक सवार एक दंपती की मौत




गिरिडीह:- निमियाघाट थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक दंपती की मौत हो गई। पति-पत्नी दोनों कतरास से चौपारण जा रहे थे और इसी दौरान जीटी रोड बायपास रेलवे ओवर ब्रिज के पास दुर्घटना हुई। हादसा अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मारने की वजह से हुआ। इधर, घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और ब्रेकर बनाने की मांग की। पुलिस के आश्वासन के बाद करीब 1 घंटे बाद जाम हटाया गया।

मृतकों की पहचान जयराम साव (53) और उनकी पत्नी माला देवी (50) के रूप में की गई। दोनों ही कतरास के पचगढ़ी में रहते थे। रविवार को चौपारण (हजारीबाग) अपने घर जा रहे थे। जैसे ही बाइक रेलवे ओवर ब्रिज के पास पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर गए। मौके पर ही जयराम साव की मौत हो गई। जबकि माला देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने महिला को भी मृत घोषित कर दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page