पाँच सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में एकदिवसीय धरना कार्यक्रम सम्पन्न


गिरिडीह से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार, आज राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों के प्रांगण में एकदिवसीय धरना का आयोजन कर प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से माननीय राज्यपाल महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा गया। बतौर मुख्य अतिथि निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी की उपस्थिति, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे के नेतृत्व, नवमनोनित गिरिडीह पूर्वी के मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, गिरिडीह मध्य के मंडल अध्यक्ष अनिल वर्मा, गिरिडीह पश्चिमी के मंडल अध्यक्ष मनोहर यादव के संयुक्त अध्यक्षता एवं नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा के संचालन में आयोजित उक्त कार्यक्रम के प्रभारी किसान मोर्चा जिला संयोजक दिलीप वर्मा समेत दर्जनों वक्ताओं ने पाँच सूत्री माँगों का विस्तृत रूप से व्याख्या किया। ज्ञापन में इंगित माँगों की सूची निम्नवत है :

1. पंचायत व स्थानीय निकाय का चुनाव अविलंब हो

2. धान की खरीदी पैक्स के माध्यम से अविलंब हो

3. बालू घाट की नीलामी अथवा वैकल्पिक व्यवस्था ना होने तक स्थानीय निर्माण कार्य की छूट हो।

4. प्रखण्ड, अंचल व थाना में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगे

5. स्थानीय जनसमस्याओं, राज्य में बढ़ रहे बलात्कार और हत्या की घटनाओं पर रोक लगे। 

            उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के पाण्डेयडीह मुखिया दिलीप वर्मा,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुनील साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री सोनू एजाज अहमद,इंजी.विनय कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सदानंद राम, संजय सिंह, महामंत्री संदीप डंगायच, जिला मंत्री नवीन सिन्हा, निर्भय सिंह, कविता राज, रागिनी लहेरी, मनोज मौर्या, मोतीलाल उपाध्याय, देवराज, संजू देवी, संजीत सिंह पप्पू, राजेश जयसवाल, सुरेश मंडल, संगीता सेठ, सुरेंद्र बर्मन, अनिल मिश्रा, मुकेश पांडेय, दीपक स्वर्णकार, बीरेंद्र वर्मा, रंजीत यादव, पीयूष सिन्हा, गुड्डू सिन्हा, छोटू खान, संजीव कुमार, प्रकाश दास, ओमप्रकाश गुप्ता, रंजीत सिंह, अजय पाठक, सुरेश सिन्हा समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page