भाजपाइयों ने श्रद्धापूर्वक मनाई अटल बिहारी वाजपेई जयंती


 गिरिडीह से अभिषेक कुमार के साथ चुलबुल पांडे की रिपोर्ट

गिरिडीह प्रखंड के ग्रामीण पश्चिम भाग मंडल के पिंडा टांड पंचायत भवन में आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई इस  अवसर पर किसानों के साथ मंडल प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता चुन्नु कान्त, उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला मंत्री नवीन सिन्हा शोशल मीडिया प्रभारी मोतीलाल उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष श्री मनोहर यादव, भाजपा नेता श्री विश्वनाथ बर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में किसान एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।ऐसे ही कार्यक्रम जिले के सभी मंडल में मंडल अध्यक्षों एवं नियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व में किया गया ,इसी क्रम में गिरिडीह नगर मंडल में आदरणीय पूर्व सांसद रविन्द्र राम,पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के नेतृत्व में किया गया जिसमें उपस्थित किसानों एवं कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के संबोधन को सुना। गिरिडीह पश्चिम भाग में दो दर्जन से अधिक किसानों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page