भाजपा का विश्वास और भरोसा कभी टूटने नहीं दूँगा:-प्रकाश यादव


 

गिरिडीह से चन्दन पाण्डेय की रिपोर्ट

आज कोडरमा के सांसद प्रतिनिधि गांडेय विधानसभा पेत्र के कर्मठ,ईमानदार मुखिया प्रकाश कुमार यादव को भाजपा पार्टी द्वारा मंडल अध्यक्ष बनाने की खुशी में झरघट्टा के सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका एक सम्मान समारोह रखा गया था, इसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ व गणमान्य कार्यकर्ता जिसमें दासडीह के  मुखिया हरि मंडल ,प्रकाश मिश्रा ,सुरेंद्र कुमार यादव ,वीरेंद्र पांडे ,भारत राय, बलदेव राय, महिंद्रा राय ,नीरज कुमार राय आदि लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।झरघट्टा मुखिया ने भाजपा पार्टी का धन्यवाद कहा व इस भरोसे पर खारा उतरने की बात कही। कल गांडेय प्रखंड में पांच सूत्री माँग का एक दिवसीय धरना का प्रदर्शन रखा गया है ,जिसमें पंचायत चुनाव,बालू तस्करी को रोकने और स्थानीय जनता को बालू उपलब्ध कराने के लिए घाट नीलामी,व धान की खरीदारी एवं प्रखंड कार्यालयों मे व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन के लिए सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page