वाजपेई की जयंती को भाजपा ने किया किसानों को समर्पित, गिरिडीह में मंडल स्तर पर हुआ किसान चाौपाल का आयोजन


 

गिरिडीह से अभिषेक कुमार के साथ चुलबुल पांडे की रिपोर्ट

एलईडी पर किसानों को पीएम मोदी के संबोधन दिखाएं गए, भाजपा नेता दिलीप ने ग्रामीणों के बीच किया कंबल का वितरण

गिरिडीहः

अटल बिहारी वाजपेई के जंयती को किसानों को समर्पित कर भाजपा ने शुक्रवार को किसान चाौपाल का आयोजन किया। गिरिडीह में भी मंडल स्तर पर कार्यक्रम किया गया। सदर प्रखंड के पांडेयडीह पंचायत भवन में भाजपा नेता दिलीप वर्मा के अध्यक्षता में किसान चाौपाल का आयोजन किया गया। मौके पर भाजपा नेता संदीप डंगाईच, नवनीत सिंह और रंजय सिंह के मौजदूगी में इलाके के कई किसान जुटे। किसान चाौपाल के बाद भाजपा नेता दिलीप वर्मा ने स्थानीय ग्रामीणों के बीच करीब 150 कंबलो का वितरण अपने स्तर से किया। वहीं गांडेय के अहिल्यापुर में ही पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा के नेत्तृव में ही किसान चाौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वः वाजपेई के साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। अहिल्यापुर में हुए किसान चाौपाल की अध्यक्षता भाजपा नेता पुरुषोतम चाौधरी ने किया। तो पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा के साथ अरुण हाजरा, दिनेश वर्मा, मंजू सिंह, विवेक गुप्ता, विकास पाठक, जीतेन्द्र सिंह समेत काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

आयोजन स्थल पर भाजपा एलईडी पर पीएम मोदी के संबोधन का लाईव कार्यक्रम किया। जिसमें पीएम मोदी द्वारा तीनों कृषि बिल के फायदे से किसानों को अवगत कराया गया। संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने किसानों को विपक्ष के बहकावे से दूर रहने का सुझाव दिया। इधर किसानों के बीच पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि कृषि बिलों को लेकर विपक्ष किसानों के बीच सिर्फ झूठ परोस रहा है। किसानों को विपक्ष के झूठ से बचना चाहिए। इधर पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी के आवास पर भी पूर्व पीएम वाजपेई की जयंती मनाई गई। जहां किसानों के साथ भाजपा के समर्थक भी मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page