अपने हक एवं अधिकार के लिए लड़ेंगे:-नव झारखंड फाउंडेशन


 

अपने हक एवं अधिकार के लिए लड़ेंगे:- फाउंडेशन

  बिरनी:- बिरनी प्रखंड के मनकडीह पंचायत के मंण्डरखा में युवा शक्ति क्लब के बैनर तले नव झारखंड फाउंडेशन की बैठक पंकज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा जी एवं डुमरी पूर्वी जिला परिषद दिनेश कुमार महतो उपस्थित थे। किशोरी राणा ने कहा कि जब पूरे देश में लॉकडाउन में लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे उस समय फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा पूरे महाराष्ट्र में कार्य कर रहे झारखंड के लोग को मदद पहुंचाने का कार्य किया गया है आज हमारे झारखंड के मजदूर बाहर कई राज्यों में जा कर 12 घंटे काम करते हैं और उन्हें 8 घंटे का वेतन दिया जाता है और उन्होंने सही से रहने का रूम भी नहीं मिलती है उन्होंने कहा कि राज्य में खनिज संपदा की भरमार है फिर भी यहां के लोग पलायन करने में मजबुर है साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी जिलों में नव झारखंड फाउंडेशन का विस्तार कर गरीब लोगों की मदद करने का काम करेंगें जिला परिषद सदस्य दिनेश कुमार महतो ने कहा नाम झारखंड फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे हैं कार्य सहरणीय है अपने हक एवं अधिकार के लिए लड़ाई लड़ेंगें सभी को एक होने की जरूरत है

 

खासकर  युवाओं को मौके पर उपस्थित  युवा शक्ति क्लब के सचिव आनंद वर्मा ने कहा कि नव झारखंड फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करने से  झारखंड में एक नई मुक़ाम को हासिल करेंगे तथा हमारे राज्य के जो भी मज़दूर और किसान दूसरे राज्य में काम करने के लिए जाते हैं उसको नहीं जाना  पड़ेगा। इसके फाउंडेशन आवाज उठाएगी इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पंकज वर्मा, विहिप बजरंगदल सम्पर्क प्रमुख विशाल बजरंगी आनंद वर्मा, भवानी वर्मा, बीरेन्द्र वर्मा, जितेन्द्र वर्मा, सुनील वर्मा, शोभा महतो, नेजो  महतो, उमेश वर्मा, क्लब के संचालन रामचंद्र महतो जी, रामू वर्मा, गणपत महतो, सिकेन्दर मंडल, जागेश्वर महंतों आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page