अभाविप ने सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं जयंती मनाई


 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गिरिडीह नगर इकाई और कॉलेज इकाई के द्वारा गिरिडीह शहर स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी चौक में आज दिनांक 23 जनवरी 2021 को नेताजी जी की 125 वीं जयंती  उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर, माल्यार्पण कर , सदर अस्पताल और वृद्धाश्रम में गरीब और असहाय लोगों की बीच जाकर ब्रेड,फल और केला का वितरण कर उनकी जयंती को बड़े घूम-घाम  से मनाया गया। वहीं विनोबा भावे के विश्वविद्यालय संयोजक कृष्ण त्रिवेदी ने नेताजी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिये, उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था। 

उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूँगा” का नारा भी उनका था जो उस समय अत्यधिक प्रचलन में आया।भारतवासी उन्हें नेता जी के नाम से संबोधित करते हैं। मौके पर नेताजी जी की 125 वीं जयंती बड़े घूम-घाम से मनाने वालों में विभावि संयोजक कृष्ण त्रिवेदी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल त्रिवेदी, आशीष सिंह, कल्लू तिवारी, नगर मंत्री आकाश श्रीवास्तव,नगर सह मंत्री राहुल बर्णवाल, अक्षय कुमार, भोला राम, कॉलेज मंत्री उज्जवल तिवारी, खशी गुप्ता,तान्या कुमारी, विशाखा कुमारी, एसफडी प्रमुख रोशन चंद्रवंशी, कॉलेज मिडिया प्रभारी अंकित राज, कॉलेज उपाध्यक्ष शशिकांत वर्मा, सुमन चौधरी, नगर मिडिया प्रभारी शुभम बर्णवाल,नगर कार्यालय प्रमुख राहुल हिन्दुस्तानी, कार्यालय सह प्रमुख रोशन राय, नगर कार्यसमिति सदस्य अवघेश वर्मा, कॉलेज कार्यकरणी सदस्य राजेश कुमार, सतिश कुमार, बजरंगी यादव, निर्भय कुमार, कृष्ण कुमार,विक्रम  शर्मा, सिकंदर मंडल, ऋषि यादव चंदन शर्मा, प्रणव कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page