उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि, पीएम किसान, केसीसी, आपूर्ति, पशुपालन, मत्स्य, भूमि संरक्षण एवं गव्य विकास आदि विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न


 

गिरिडीह से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट

====================

उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि, पीएम किसान, केसीसी, आपूर्ति, पशुपालन, मत्स्य, भूमि संरक्षण एवं गव्य विकास आदि विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न …

====================

पीएम किसान के तहत सभी पात्र लाभुकों को केसीसी से शत प्रतिशत आच्छादित करना सुनिश्चित करें:- उपायुक्त..

====================

■ वनाधिकार पट्टाधारकों को पीएम किसान योजना से निश्चित रूप से जोड़े एवं उन्हें लाभान्वित  करना सुनिश्चित करें:- उपायुक्त…

====================

■ किसानों को निबंधन हेतु करें जागरूक तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसानों का निबंधन करवाना सुनिश्चित करें:- उपायुक्त..

====================

■ सभी संबंधित पदाधिकारी निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप धान की खरीदारी सभी धान अधिप्राप्ति केंद्र से हो, यह सुनिश्चित करें तथा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए दिए गए लक्ष्यों को ससमय पूर्ण करें:- उपायुक्त…

====================

■ निबंधित किसानों को ससमय करें भुगतान तथा धान अधिप्राप्ति में आ रही दिक्कतों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित निष्पादन करें:- उपायुक्त…

====================

■ सभी संबंधित पदाधिकारी जिला कल्याण पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए शेष वनाधिकार पट्टाधारकों को पीएम किसान योजना से आच्छादित करना सुनिश्चित करें:- उपायुक्त…

====================

गिरिडीह, 15 जनवरी 2021:- आज समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि, पीएम किसान, केसीसी, आपूर्ति, पशुपालन, मत्स्य, भूमि संरक्षण एवं गव्य विकास आदि विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त द्वारा विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए सभी पात्र लाभुकों को लाभान्वित करने का निदेश दिया गया तथा आ रही दिक्कतों का त्वरित निष्पादन करने का आवश्यक निदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निदेश दिया कि नीति आयोग के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में तेजी लाएं तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करें तथा सभी संबंधित योजनाओं की डाटा एंट्री का प्रगति प्रतिवेदन एवं एमआईएस एंट्री आवश्यक रूप से करें। 

■ सर्वप्रथम बैठक की शुरुआत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आगामी 30 जनवरी को माननीय उच्च न्यायालय के निदेशनुसार जिला स्तर पर विकास मेला सह शिविर का आयोजन जिले के सभी प्रखंडों में किया जाएगा जिसमें शिविर के माध्यम से जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों को मुख्यधारा से जोड़ने तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं सहित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा, डायन बिसाही व अन्य योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें जागरूक किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। विकास मेला सह शिविर के सफल आयोजन को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है तथा इस कार्यक्रम का आयोजन कोविड-19 मानकों यथा फेस मास्क एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए करने का निदेश सभी संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। 

■ कृषि विभाग की समीक्षा…
बैठक में उपायुक्त द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने पीएम किसान योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के सभी निबंधित किसानों को केसीसी से आच्छादित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को निदेशित किया कि एलडीएम के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी पात्र लाभुकों को केसीसी से आच्छादित करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही इस दौरान होने वाले त्रुटियों को सुधारें और उसका निवारण करे एवं इस दौरान जो भी जरूरी दस्तावेजों की जरूरत हो उसे अनिवार्य रूप से महत्व देते हुए लाभुकों को लाभान्वित करें। उपायुक्त ने कहा कि शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से आच्छादित करने का लक्ष्य है। इस हेतु वैसे लाभुक जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभ से वंचित हैं, उन्हें योजना के लाभ से अच्छादित कराने हेतु अपने क्षेत्रीय पदाधिकारियों कर्मचारियों यथा प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक, जनसेवक एवं अंचल निरीक्षक आदि से समन्वय स्थापित करते हुए उक्त योजना के लाभ से सभी पात्र लाभुकों को आच्छादित करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड का आवेदन जेनरेट करने में सभी अंचल तेजी लाएं। *इस संदर्भ में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा उपायुक्त को बताया गया कि पीएम किसान योजना के तहत अब तक कुल 1,08,165 किसानों को केसीसी से अच्छादित किया गया है।* साथ ही शेष पात्र लाभुकों को शीघ्र ही केसीसी के लाभ से अच्छादित किया जा रहा है।

■ वनाधिकार पट्टाधारकों को शत प्रतिशत पीएम किसान योजना का लाभ देना करें सुनिश्चित:- उपायुक्त…

बैठक में उपायुक्त द्वारा कहा गया कि जिले के सभी वनाधिकार पट्टाधारकों को पीएम किसान योजना से आच्छादित करने का लक्ष्य है। इस दिशा में तेजी लाते हुए अतिशीघ्र सभी वनाधिकार पट्टाधारकों को पीएम किसान योजना से आच्छादित करना सुनिश्चित करें। *इस संदर्भ में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिले के अब तक 4316 वनाधिकार पट्टाधारकों को पीएम किसान योजना से आच्छादित किया गया है।* शेष लाभुकों को भी शीघ्र ही लाभान्वित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने कृषि विभाग के अंतर्गत विभिन्न फसलों यथा गेहूं, मक्का, चना, मटर, मसूर, दलहन, राई/सरसो, तिसी, कुसुम एवं तेलहन के आच्छादन की प्रगति की समीक्षा की तथा कार्य प्रगति पर संतोष जाहिर करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। *जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि गेहूं का आच्छादन 89.7 प्रतिशत तथा दलहन का 63.084 प्रतिशत रहा है। साथ ही राई/सरसो का आच्छादन प्रतिशत 88 तथा तेलहन का आच्छादन प्रतिशत 77 रहा है।* उपायुक्त ने जिला कृषि पदाधिकारी को निदेश दिया कि कृषि विभाग के अंतर्गत विभिन्न फसलों की आच्छादन प्रतिशत को बढ़ाएं तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आच्छादन का कार्य करें। 

■ पशुपालन, गव्य विकास विभाग तथा मत्स्य विभाग की समीक्षा…

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने पशुपालन, गव्य विकास विभाग एवं मत्स्य विभाग की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं में तेजी लाते हुए लाभुकों को लाभान्वित करने का दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को निर्देशित किया कि पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन कर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी  पशुओं का टीकाकरण का कार्य करना सुनिश्चित करें। 

● आपूर्ति विभाग के तहत धान अधिप्राप्ति व अन्य संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…

इसके अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा धान अधिप्राप्ति एवं आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि धान अधिप्राप्ति के सफल कार्यान्वयन को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों एवं पैक्स केंद्रों के प्रबंधक तथा राइस मिलो के संचालकों को आवश्यक निर्देश दिया गया है। उपायुक्त ने प्रखंडवार धान अधिप्राप्ति की समीक्षा की तथा धान अधिप्राप्ति में आ रही दिक्कतों को आपसी समन्वय के साथ त्वरित निष्पादन करने का निदेश सभी संबंधित अधिकारियों को दिया। उपायुक्त ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, एटीएम, बीटीएम व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर प्रचार प्रसार के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा किसानों का निबंधन करें तथा निबंधन हेतु जागरूक करें। साथ ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसानों का निबंधन करवाना सुनिश्चित करें। तथा अपने अस्तर से सभी पैक्स केंद्रों एवं राइस मिलों के प्रबंधकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप धान की खरीदारी सभी धान अधिप्राप्ति केंद्रों से यह सुनिश्चित करें। 

बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि धान अधिप्राप्ति में पूरे राज्य में गिरिडीह जिला का प्रदर्शन अच्छा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी 13 प्रखंडों में संचालित कुल 43 पैक्स केंद्रों से अब तक कुल 2191 किसानों के द्वारा कुल 192362.41 क्विंटल धान अधिप्राप्ति का कार्य किया गया है। तथा 1975 किसानों के बीच 112631937.96 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है। साथ ही अन्य शेष किसानों का भुगतान हेतु विपत्र तैयार किया जा रहा है उन्हें भी शीघ्र भुगतान किया जाएगा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यालय द्वारा प्राप्त लक्ष्य 9000 के विरुद्ध 12250 किसानों का निबंधन कराया गया है। साथ ही सभी पैक्स केंद्रों में जन सेवकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 

पैक्स वार धान अधिप्राप्ति का विवरण इस प्रकार है:-

1. बिरसाफल सब्जी उत्पादक सहयोग समिति पैक्स के 142 किसानों द्वारा कुल 12523.58 क्विंटल, 2. केश्वारि पैक्स के 207 किसानों द्वारा कुल 14298.38 क्विंटल 3. लक्ष्मण टुंडा पैक्स के कुल 23 किसानों द्वारा कुल 1126.02 क्विंटल 4. तांबागुड़िया पैक्स के कुल 53 किसानों द्वारा कुल 2160.81 क्विंटल 5. तिसरी पैक्स के कुल 42 किसानों द्वारा कुल 4308.54 क्विंटल, 6. खरसावन पैक्स के कुल 29 किसानों द्वारा कुल 2111.38 क्विंटल 7. नवागढ़ चट्टी पैक्स के कुल 90 किसानों द्वारा कुल 6462.19 क्विंटल 8.सिर्साय पैक्स, धनवार के कुल 30 किसानों द्वारा कुल 2359.70 क्विंटल 9. हेमरो डीह पैक्स के कुल 84 किसानों द्वारा कुल 5871.34 क्विंटल 10. खरखरी पैक्स के कुल 42 किसानों द्वारा कुल 2005.96 क्विंटल 11. बरमसिया पैक्स के कुल 46 किसानों द्वारा कुल 1798.13 क्विंटल 12. परियाना पैक्स के कुल 130 किसानों द्वारा कुल 4786.42 क्विंटल, 13. पटना शेरुआ पैक्स के कुल 27 किसानों द्वारा कुल 2321.50 क्विंटल 14. जरुआडीह पैक्स के कुल 51 किसानों द्वारा कुल 4382.82 क्विंटल, 15.अटका पूर्वी पैक्स के कुल 262 किसानों द्वारा कुल 13497.96 क्विंटल 16. दोंद्लो पैक्स के कुल 167 किसानों द्वारा कुल 9854.14 क्विंटल, 17. मुण्डरो पैक्स के कुल 184 किसानों द्वारा कुल 10335.60 क्विंटल,18. खेतको पैक्स के कुल 92 किसानों द्वारा कुल 4090.79 क्विंटल 19. कुंडलवादह पैक्स, गांडेय के कुल 22 किसानों द्वारा 1327.70 क्विंटल 20. चकररदहा पैक्स के कुल 31 किसानों द्वारा कुल 2121.98 क्विंटल, 21. मछुआवार पैक्स के कुल 16 किसानों द्वारा कुल 750.04 क्विंटल,22. बुधुदीह पैक्स के कुल 195 किसानों द्वारा कुल 10048.83 क्विंटल,23. लन्गटाबाबा फार्मर्स पैक्स के कुल 43 किसानों द्वारा कुल 2118.22 क्विंटल, 24.परताप्पूर पैक्स के कुल 58 किसानों द्वारा कुल 1837.50 क्विंटल, 25. चुंगलो पैक्स के कुल 134 किसानों द्वारा कुल 9722.67 क्विंटल, 26. मनिक्बाद पैक्स के कुल 32 किसानों द्वारा कुल 2006.98 क्विंटल,27. खेरियोदीह पैक्स के कुल 52 किसानों द्वारा कुल 6360.30 क्विंटल, 28. हरलाडीह पैक्स के कुल 15 किसानों द्वारा कुल 772.63 क्विंटल 29. असको पैक्स के कुल 18 किसानों द्वारा कुल 1151.80 क्विंटल, 30. चितरा डीह पैक्स के 106 किसानों द्वारा कुल 5881.60 क्विंटल 31. दासडीह पैक्स के 22 किसानों द्वारा कुल 1348.76 क्विंटल, 32. फुलची पैक्स के 85 किसानों द्वारा कुल 4475.33 क्विंटल 33. कुरहरबिंदो पैक्स के 207 किसानों द्वारा कुल 12076.91 क्विंटल 34. बगोडीह पैक्स के 45 किसानों द्वारा कुल 4917.62 क्विंटल, 35. लेडा पैक्स के 20 किसानों द्वारा कुल 1465.97 क्विंटल, 36. लेडोहरडीह पैक्स के 41 किसानों द्वारा कुल 3254.70 क्विंटल 37. लोकाय पैक्स के 45 किसानों द्वारा कुल 3939.98 क्विंटल, 38. मधुबन पैक्स के 09 किसानों द्वारा कुल 291.80 क्विंटल 39. सरिया पूर्वी पैक्स के 69 किसानों द्वारा कुल 8375.62 क्विंटल, 40. तेलोडीह पैक्स के 35 किसानों द्वारा कुल 1364.68 क्विंटल, 41. टेंगरा खुर्द पैक्स के 42 किसानों द्वारा कुल 1807.53 क्विंटल, 42. मालदा चक्की के 10 किसानों द्वारा कुल 648.60 क्विंटल धान अधिप्राप्ति का कार्य किया गया है। इसके अतिरिक्त जिन पैक्सो द्वारा धान अधिप्राप्ति का कार्य नहीं किया जा रहा है उन्हें उपायुक्त द्वारा सख्त चेतावनी देते हुए धान अधिप्राप्ति का कार्य निश्चित रूप से करने हेतु निदेशित किया गया। जिसमें सिध्वरिया पैक्स शामिल हैं।

■ उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला प्रबंधक, एफसीई, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, सभी पैक्स केंद्रों पर प्रतिनियुक्त जनसेवक, सभी राइस मिलों के संचालक व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

====================


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page