ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलानेवाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को गुजरात पुलिस ने किया गिरिडीह से गिरफ्तार
गिरिडीह : गुजरात की राजकोट पुलिस ने गिरिडीह पुलिस के सहयोग से ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलानेवाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य राजेश सिंह को गिरिडीह जिले के घोड़थंबा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपी राजेश सिंह कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र के मसमोहना गांव का निवासी है। वह पिछले कई दिनों से गिरिडीह के घोड़थंबा ओपी इलाके में रहकर ऑनलाइन सेक्स रैकेट चला रहा था। गुजरात पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी।