गिरिडीह से पहेला कोरोना टिका सफाई कर्मी मिंकल कुमार गुप्ता को दिया गया


पचम्बा और गांडेय के स्वास्थ केंद्र में शुरू हुआ कोविड-19 का टीकाकरण

गिरिडीह:- आज सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू हुआ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान। सबसे पहले हेल्‍थ वर्कर्स को दी गई कोरोना  वैक्‍सीन, कोरोना वायरस के खिलाफ भारत को सबसे बड़ा अटैक किया था। देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान का पहला चरण शुरू हो चुका है शनिवार सुबह साढ़े दस बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए इस अभियान की शुरुआत की। पीएम मोदी ने इस मौके पर सभी टीकाकरण केंद्रों को सीधे संबोधित भी किया। उन्होंने कहा, ‘‘इतने बड़े स्तर का टीकाकरण अभियान पहले कभी नहीं चलाया गया। यह अभियान इतना बड़ा है, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि दुनिया के कई देशों की आबादी तीन करोड़ से कम है और भारत पहले ही चरण में 3 करोड़ लोगों का टीकाकरण कर रहा है।’’ केंद्र सरकार के मुताबिक, पहले दिन कुल 3006 वैक्‍सीनेशन सेंटर्स पर तीन लाख से ज्‍यादा हेल्‍थ वर्कर्स को पहली डोज दी जाएगी, और वहीं कोरोना का टीकाकरण शनिवार को गिरिडीह के दो प्रखंड के दो स्वास्थ्य केंद्र में भी शुरु हुआ। सदर प्रखंड के पचम्बा के कल्याणडीह सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के साथ गांडेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। 

                         मिंकल कुमार गुप्ता

पचम्बा के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में सबसे पहले चोताडीह मातृत्व सेवा सदन सफाई कर्मी मिंगल कुमार गुप्ता का निबंधन होने के बाद कोरोना का टीकाकरण किया गया। सीरम इंस्टीट्यूट का कोबी सील्ड टीकाकरण इस सफाई कर्मी को लगाया गया। जबकि गांडेय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उचू प्रदीप कुमार रजक को टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के बाद दोनों को 30 मिनट तक निगरानी में रखा गया। टीकाकरण की पूरी पक्रिया के दौरान उपयुक्त राहुल सिन्हा और सिविल सर्जन डॉ सिद्दार्थ सन्याल भी मौजूद थे। इस ऐतिहासिक पल को लेकर पचम्बा और गांडेय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आकर्षक रूप से सजाया गया था। हालांकि पहले दिन ही कई ओर लोगों ने निबंधन कराया था। जिसमे शहर के डाॅ. पी सहाय समेत कई लोग शामिल थे।

                    डॉक्टर विकाश कुमार माथुर


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page