जनता की समस्याओं को पदाधिकारी अविलम्ब दूर करे।:-नरेश वर्मा(काँग्रेस जिलाध्यक्ष)




जनता की समस्याओं को पदाधिकारी अविलम्ब दूर करे।:-नरेश वर्मा(काँग्रेस जिलाध्यक्ष)

गिरिडीह(जमुआ): काँग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा का दौरा सोमवार को जमुआ प्रखंड कार्यालय में रहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री वर्मा बी.डी.ओ.,सी.ओ.,प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं एम.ओ. से मिले व क्षेत्र से मिली समस्याओं को सक्षम पदाधिकारियों के समक्ष रखे व इन समस्याओं को अविलम्ब दूर करने को कहा। उन्होंने प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी को कहा की कुछ पंचायतों से हमें शिकायते मिल रही है कि डीलर दो माह का राशन उठा कर केवल एक माह का राशन वितरण कर रहे हैं जो बहुत ही गलत है इस शिकायत पर यथाशीघ्र एक्शन लें। वहीं पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा।बताते चलें कि इसके अलावे भी कई समस्याएं प्रखंड में हैं जैसे डीलर महीने भर में कुछ खास दिन ही दुकान पर बैठते हैं जिस कारण उपभोक्ताओं को बार बार दुकान से वापस लौट जाना पड़ता है।दिव्यांगता सर्टिफिकेट,दिव्यांगता पेंशन, बुजुर्गों के पेंशन आदि कार्य के लिए कई बार आम जनता को प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ जाता है। ऐसे में इन अनिमितताओं को अविलम्ब सुधारने की आवश्यकता है और भ्रष्टाचार को प्रतिबंधित करने का काम करना है।चूंकि ये दलाल पैसे के बदौलत चंद मिनटों में ये कार्य करवाते हैं।इन सभी को समस्याओं को दूर करने का भरोसा पदाधिकारियों ने दिया। इस दौरान उनके साथ जिला महामंत्री मो. निजाम ,जमुआ प्रखंड अध्यक्ष मो.महसर इमाम,जमुआ प्रखंड महामंत्री मनीष वर्मा,वरिष्ट नेता सचिदानंद ,सक्रिय काँग्रेस नेता विवेक आनन्द कुशवाहा समेत दर्जनों काँग्रेसगन थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page