झामुमो सिर्फ़ पार्टी नहीं एक परिवार है – सुदिव्य कुमार वनभोज के बहाने झामुमो ने दिखाई ताकत


 

जमुआ/ललन कुमार राय:-रविवार को जमुआ में झामुमो ने वनभोज के बहाने दिखाई ताकत। अपने तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को जमुआ झामुमो ने जमुआ के झारोनदी में एक वनभोज का कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी की ताकत दिखाई। जमुआ की पूर्व प्रमुख व झामुमो नेत्री सोनी चौरसिया की अध्यक्षता में संपन्न वनभोज में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित गिरिडीह विधायक सुदिब्य कुमार सोनू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झामुमो सिर्फ़ एक पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार है। इस परिवार में सब एक समान है और सब की बराबर की भागीदारी है। जमुआ में जिसका इंतजार था आज वो जनसैलाब देखकर बहुत सकून हो रहा है। 

विश्वास है कि जो काफ़िला यहां जुटा है। यह एक शुभ संकेत है और उनके लिए एक सख़्त संदेश भी है जो यह समझते रहे हैं कि जमुआ उनकी जागीर है। मुझे पूरा आशा हीं नहीं विश्वास है कि आने वाला कल में जमुआ में झामुमो का परचम लहरायेगा। मैं अपने इस परिवार में सबका स्वागत करता हूं। यहां के इंकलाबी नौजवानों का इस्तगबाल करता हूं। आपने जिस विश्वास से दल का हाथ थामा है आपको कभी निराशा नहीं मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो जिला  अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा जमुआ में पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है देखकर अच्छा लग रहा है। यह परिवार और आगे बढ़े। अपनी सुंदर छाप छोड़े। पार्टी के सभी कार्यकर्ता जनहित के कार्यो से जुड़े रहे। राजनीति का मतलब हीं होता है जनसेवा और हम सभी को जनसेवा में अलग मुकाम हासिल करना है लोगों के दिलों में उतरना है। के कार्य में एकजुट रहकर एक आयाम प्रस्तुत करना है। वनभोज कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो नेत्री व पूर्व प्रमुख सोनी और संचालन खरगडीहा मुखिया चीना खान ने किया। कार्यक्रम में गिरिडीह विधायक सुदिब्य कुमार सोनू, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, शोभा यादव, पप्पू कुमार, सुमन सिन्हा, जिप सदस्य प्रमिला मेहरा, गीता हाजरा, उषा ठाकुर, पंसस हीरा देवी, सरिता देवी, गौरव कुमार, अभय सिंह, ओमप्रकाश माहतो, पंसस सुनील चौधरी, मनोज पांडेय, मुखिया हनीफ़ अंसारी, दिपक भट्ट, पंकज कुशवाहा, बसंत हाजरा, चंद्रकांत श्रीवास्तव, ज़ाहिद अंसारी, मंजूर अंसारी, ताहिर हुसैन, विष्णु वर्मा, नरेश राम, प्रवीण कुमार समेत सैकडों की संख्या में विभिन्न दलों से छोड़कर पहुंचे झामुमो के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page