झारखंड राज्य में बलात्कार के मामलों की भयावह की स्थिति एवं गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा द्वारा एक दिवसीय धरना-


 झारखंड राज्य में बलात्कार के मामलों की भयावह की स्थिति एवं गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा द्वारा एक दिवसीय धरना-

आज दिनांक 6/1/21 निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज शहर के अम्बेदकर चौक पर जिलाध्यक्ष महादेव दुबे की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री सुभाषचंद्र सिन्हा के संचालन तथा जमुआ विधायक श्री केदार हाज़रा व गांडेय के निवर्तमान विधायक मा0 जयप्रकाश वर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न राज्यव्यापी एक दिवसीय धरना को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य के गठनोपरांत इन 20 वर्षों में पहली बार राज्य की सत्ता में एक ऐसी सरकार आई है जिसकी कार्यशैली से क्षुब्ध होकर जनता सड़क पर उतर कर आंदोलन कर रही है। राज्य में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के साथ लगातार हो रहे बलात्कार और हत्या का आँकड़ा जो 12 महीनों में 1700 को पार कर चुका है, विचलित करने वाला है। राज्य की विधि व्यवस्था गर्त में जा चुका है जिसका अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि राज्य के मुख्यमंत्री का काफिला आंदोलनकारियों द्वारा रोक लिया जाता है और पुलिस प्रशासन को संभावित घटना की खबर तक नहीं लगती है। आश्चर्य की बात है कि राज्य के डीजीपी आंदोलनकारियों को आयरन रॉड से कुचलने की बात तो करते हैं लेकिन राज्य में लगातार हो रहे बलात्कार और हत्या के आरोपियों को ना पकड़ पाते हैं और ना ही अपराधियों के विरोध में जुबान खुलती है। ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस महकमा को अपराधियों पर अंकुश लगाने के बजाय बाकी अन्य काम दे दिया गया है। राज्य की बहू बेटियों के साथ लगातार हो रहे दुष्कर्म को भाजपा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। अब यह आंदोलन लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगी। हमसब भी देखना चाहते हैं कि राज्य के डीजीपी राज्य के सवा 3 करोड़ जनता को किस आयरन रॉड से और कब तक कुचलेंगे। 

              इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला महामंत्री संदीप डंगायच, पूर्व विधायक मा0 श्री लक्ष्मण स्वर्णकार, श्री नुनूलाल मरांडी, श्री अशोक उपाध्याय, श्री दिनेश यादव, श्री प्रकाश सेठ, श्री सुनील पासवान, श्री बाबुल गुप्ता, श्री यदुनंदन पाठक, श्री कामेश्वर पासवान, सोनू एजाज, प्रदीप शर्मा, जिला उपाध्यक्ष श्री महेंद्र वर्मा, संजय कुमार सिंह, सदानंद राम, जिला मंत्री रजनी कौर, रागिनी लहेरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज मौर्या, मोतीलाल उपाध्याय, श्री चुन्नू कांत, दिलीप वर्मा, श्री देव राज, संजीत सिंह पप्पू, कुमारी सुषमा, बबिता जयसवाल, सुरेश मंडल, पवन साहू, छोटू खान, रणबहादुर पासवान, अजय रंजन सिंह, हरमिंदर सिंह बग्गा, राजेश गुप्ता, अनूप सिन्हा, राजदेव प्रसाद, अजय यादव, अशोक कुमार सोनी, शिवपूजन राम, सुरेंद्र कुमार, दिनेश महतो, रंजन सिन्हा, रंजीत यादव, अजय पाठक, चंदन सिन्हा, सुरेंद्र लाल, दीपक शर्मा, संतोष गुप्ता, मो शमीम अंसारी, पीयूष सिन्हा, नीलू सिन्हा, बजरंगी यादव, गोविंद मंडल, छोटी मंडल, उमाशंकर प्रसाद, मनीष मंडल, शंकर शर्मा, मनोज संघई, राजेन्द्र राम, रामानंद जी, बिनोद ठाकुर, केदार सिंह, सुरेश गुप्ता, चैताली पाठक, प्रकाश दास, राजेश वर्मा, राज किशोर साव, रूपेश वर्मा, टोपिलाल साव, रामबाबू साव, जग्गनाथ गोप, संचित कुमार, भुनेश्वर मंडल, कामदेव दास, मो सरफ़राज़, उमेश दास, सुरेंद्र रजक, विनय मिश्रा, सुरेश चौधरी, अशोक स्वर्णकार, सुनील शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल थे।

रिपोर्ट:- अभिषेक कुमार


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page