झारखंड सरकार पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने प्रेस वार्ता कर साधा निशाना


 



गिरिडीह से अभिषेक कुमार का साथ चुलबुल पांडेय की रिपोर्ट


झारखंड सरकार पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने प्रेस वार्ता कर साधा निशाना 


 सोमवार को भाजपा नगर कार्यालय में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के बैनर तले एक प्रेस वार्ता आयोजन कर सूबे के हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा। ।

पेस वार्ता प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी के नेतृत्व में आयोजित किया गया था।

मौके पर जीप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान ने कहा की यह  राज्य सरकार दलित विरोधी है। झारखंड राज्य के अनुसूचित जाति विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा दिए गए 6000 हजार करोड़ राशि को भी राज्य सरकार ने रोक रखी है।जिसके परिणाम स्वरूप झारखंड के लाखों अनुसूचित जाति के विधर्थियों के पठन-पाठन कार्य में रुकावट आ गई है।

इस दौरान सुनील पासवान ने कहा की झूठी घोषणाओं की यह महागठबंधन की सरकार पूरी तरह से दलित सरकार है। एक तरफ जहां राज्य सरकार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। वहीं दूसरी तरफ यह सरकार के 1 वर्ष पूरे होने के बाद भी गरीब गुरवे भूख से मरने के कगार पर पहुंच गए है। 

प्रेसवार्ता के दौरान कहा गया कि 5 जनवरी को राजभवन के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष अमर बाउरी के नेतृत्व में महा धरना का कार्यक्रम सरकार के खिलाफ आहूत है।जिसमें गिरिडीह जिले से भी दर्जनों दलित नेता राजभवन पहुचेंगे और महाधरना में शामिल होंगे। 

प्रेसवार्ता में जिला परिषद के उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, नगर निगम के पूर्व महापौर सुनील पासवान, नगर अध्यक्ष भाजपा हरमिंदर सिंह बग्गा,और अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश दास मौजूद थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page