भाकपा माले द्वारा गणतंत्र दिवस पर देश भर में कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया


देश भर में कृषि कानूनों के खिलाफ आहूत ट्रैक्टर पैरेड के समर्थन में गणतंत्र दिवस पर आज सरिया के भगत सिंह चौक समीप ताड़ी मैदान में  ट्रैक्टर तिरंगा रैली का आयोजन आज भाकपा माले द्वारा अनुमंडल स्तर पर किया गया।

सभा की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश सचिव पुरन महतो,संचालन प्रखंड सचिव भोला मंडल ने किया।सभा के मुख्य वक्ता बगोदर विधायक विनोद कु०सिंह ने सभा को सम्बोधित किया।सभा को झामस महासचिव परमेश्वर महतो,पवन महतो,मुस्तकीम अंसारी,सीताराम सिंह,जीप सदस्या पूनम महतो,शेख तैयब आदि ने सम्बोधित किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page