भाजपा जिला कार्यालय और नगर कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस


 

भाजपा जिला कार्यालय और नगर कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

            सम्पूर्ण देश की जनता आज 72वीं गणतंत्र दिवस मना रही है। भारत सरकार अधिनियम को हटा कर भारतीय संविधान का लागू होना, स्वतंत्र गणराज्य बनना और देश में कानून का राज स्थापित होना विश्व के सबसे बडे लोकतांत्रिक देश भारत के लिए गौरव का क्षण था और वो ऐतिहासिक दिन 26 जनवरी 1950 था। इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाये रखने के लिए प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी के दिन तीन राष्ट्रीय अवकाशों में से एक गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम नागरिक देश के राष्ट्रपति द्वारा भारतीय राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया जाता है। उक्त बातें भाजपा के जिलाध्यक्ष महादेव दुबे द्वारा जिला कार्यालय में झंडोतोलन के उपरांत अपने अध्यक्षीय संबोधन में कही गई। जिला कार्यालय में प्रातः 10 बजे झंडोतोलन सम्पन्न होने के बाद सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता नगर कार्यालय पहुँचे जहाँ नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा द्वारा झंडोतोलन किया गया। 

     

       इस मौके पर मुख्य रूप से गिरिडीह के पूर्व विधायक श्री निर्भय शाहाबादी, श्री सुभाषचंद्र सिन्हा, श्री संदीप डंगायच, श्री नुनूलाल मरांडी, श्री दिनेश यादव, श्री सुनील पासवान, श्री प्रकाश सेठ, सुरेंद्र राय, विनय सिंह, प्रो विनीता कुमारी, सोनू एजाज, श्री श्याम प्रसाद, श्री संजय सिंह, श्री सदानंद राम, नवीन सिन्हा, निर्भय सिंह, रागिनी लहेरी, मुकेश जालान, मनोज मौर्या, मोतीलाल उपाध्याय, सहरि राजेश पौद्दार, श्री दिलीप वर्मा, रंजीत राय, छोटू खान, श्री चुन्नू कांत, देव राज, संजू देवी, राजेश जयसवाल, नवनीत सिंह, मनोहर राम, रामचंद्र ठाकुर, उदय साव, सुरेश मंडल, महेश राम, अजय रंजन सिंह, प्रह्लाद सिंह, बीरेंद्र वर्मा, दीपक स्वर्णकार, सिंकू सिन्हा, उज्ज्वल गुप्ता, प्रकाश दास, इरफान अंसारी, बब्बन खान, मुकेश पाण्डेय, सौरभ सागर मिश्रा, राजेन्द्र राम, रंजीत सिंह, पीयूष सिन्हा, मिथुन चंद्रवंशी, ज्योतिष शर्मा, हबलु गुप्ता समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page